4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Miami open : टेनिस स्टार वोज्नियाकी को मैच के दौरान दर्शकों ने दी धमकी

मोनिका के खिलाफ मिली हार के कारण दर्शकों ने वोज्नियाकी परिवार को धमकी दी और उनके माता-पिता के मर जाने की बात कही।

2 min read
Google source verification
audience abused Caroline Wozniacki during Miami open match

नई दिल्ली। एक खिलाड़ी के लिए मैच में हार-जीत का सिलसिला चलता रहा है, लेकिन उसे मैच देखने आए दर्शकों से धमकी मिलना बेहद दुखदायी और निराशाजनक होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है वर्ल्ड नम्बर-2 टेनिस खिलाड़ी कैरोलीना वोज्नियाकी के साथ। मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पोटरे रिको की खिलाड़ी मोनिका पुग के खिलाफ मैच के दौरान वोज्नियाकी को कुछ इसी प्रकार की धमकियां मिली हैं और वह इससे बेहद निराश हैं।

दर्शकों ने मैच के दौरान परिवार को धमकाया
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वोज्नियाकी का दावा है कि टूर्नामेंट में मोनिका के खिलाफ मिली हार के कारण दर्शकों ने उनके परिवार को धमकी दी और उनके माता-पिता के मर जाने की बात कही। वोज्नियाकी ने कहा, "मैच के दौरान दर्शकों ने मेरे परिवार को धमकाया। मेरे माता-पिता के मर जाने की बात कही। मुझे अजीब-अजीब नामों से बुलाया, जिन्हें में यहां दोहरा भी नहीं सकती। कुछ चीजें जब हद से बाहर हो जाती हैं, तो दोनों खिलाड़ियों के लिए वह स्थिति मुश्किल हो जाती हैं।"

खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम प्राथमिकता है
उन्होंने कहा, "आशा है कि मियामी ओपन इस मामले को गंभीरता से लेगा, क्योंकि यह बेहद ही खतरनाक उदाहरण है, जो टेनिस खिलाड़ियों और उनके प्रशंसकों की अगली पीढ़ी के लिए तैयार हो रहा है।" इस मामले पर मियामी ओपन के आयोजकों और सुरक्षा स्टॉफ का कहना है कि उन्होंने इस प्रकार की धमकियां देने की बात नहीं सुनी और न ही ऐसा कुछ देखा। हालांकि, टूर्नामेंट के निदेशक जेम्स ब्लैक का कहना है कि उनके लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम प्राथमिकता है।

वोज्नियाकी और मोनिका के मैच के दौरान काफी शोर था
जेम्स ने कहा, "वोज्नियाकी और मोनिका के बीच दर्शकों की भारी भीड़ की मौजूदगी में मैच खेला गया और इस दौरान काफी शोर था। मेरा निजी तौर पर यह मानना है कि किसी को भी टेनिस कोर्ट पर मैच के दौरान अपशब्द कहने का कोई हक नहीं है। हम खिलाड़ियों को सुरक्षित और सही वातावरण देने की हर कोशिश करते हैं।" वोज्नियाकी का कहना है कि इस घटना के दौरान कोर्ट पर मौजूद सुरक्षा स्टॉफ ने इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया और इन्हें जारी रहने दिया।

इस पर जेम्स ने कहा, "मैच के दौरान हमारे टूर्नामेंट और डब्ल्यूटीए का स्टॉफ मौजूद था और उन्होंने इस प्रकार की धमकी वाली कोई भी बात नहीं सुनी। अगर ऐसा होता, तो इस स्थिति को तुरंत ही संभाल लिया जाता।"

Story Loader