12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आस्ट्रेलियन ओपन: पेस-पूरव की जोड़ी हार कर बाहर, वर्ल्ड नं-2 वोजनियाकी क्वार्टरफाइनल में

आस्ट्रेलियन ओपन में पेस और पूरव की जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा।

2 min read
Google source verification
paes and purav

नई दिल्ली। साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा हार कर बाहर हो गए। पुरुष युगल वर्ग में रविवार को खेले गए मैच में पेस-राजा की जोड़ी को कोलंबिया के रॉबर्ट फराह और जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं महिला एकल वर्ग में दुनिया की नंबर दो टेनिस स्टार कैरोलीना वोजनियाकी ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली।

पेस और राजा की जोड़ी हारी
पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में फराह और सेबेस्टियन ने पेस-रजा को एक घंटे और नौ मिनट तक चले मैट में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। पेस और रजा ने शनिवार को उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को मात दी थी। इस भारतीय जोड़ी ने मरे और सोआरेस की जोड़ी को दो घंटे और 54 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-3), 5-7, 7-6 (8-6) से मात दी थी।

वोजनियाकी का शानदार सफर जारी
वही रविवार को ही खेले गए महिला एकल वर्ग के एक मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-2 कैरोलीना वोजनियाकी ने शानदार जीत हासिल की। वोजनियाकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेस्लियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वोजनियाकी ने महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में स्लोवाकिया की मगदालेना रेबारिकोवा को मात दी। डेनमार्क की खिलाड़ी वोजनियाकी को वर्ल्ड नम्बर-21 रेबारिकोवा को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा। एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में वोजनियाकी ने रेबारिकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात दी। वोजनियाकी का सामना अब महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो से होगा। सुआरेज ने चौथे दौर के मैच में इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को दो घंटे और 17 मिनट के भीतर 4-6, 6-4, 8-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया।