ग्रैंड स्लैम का फाइनल मेरे बचपन का सपना था
ओसाका ने कहा, "दर्शकों के बीच काफी शोर हो रहा था और मैंने कुछ नहीं सुना। मुझे नहीं पता कि कोर्ट पर क्या हुआ। मेरा ध्यान केवल मेरे खेल पर था। सेरेना एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और मैं जानती थी कि वह कभी भी वापसी कर उलटफेर कर सकती हैं। इसलिए, उस समय में केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रही थी।" जापान की 20 वर्षीया खिलाड़ी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि कोर्ट पर क्या हुआ। मेरे लिए यह मैच हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि यह मैच सेरेना के खिलाफ था। उनके खिलाफ ग्रैंड स्लैम का फाइनल मेरे बचपन का सपना था और मैं इस फाइनल मैच को जीतकर बेहद खुश हूं।"