
नई दिल्ली। वर्ल्ड नम्बर-3 गार्बिने मुगुरुजा मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस ने मुगुरुजा को महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
स्टीफंस का सामना जर्मनी की दो ग्रैंड स्लैम विजेता एंजेलीक केर्बर से होगा
वर्ल्ड नम्बर-12 स्टीफंस ने स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी मुगुरुजा को एक घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में स्टीफंस का सामना जर्मनी की दो ग्रैंड स्लैम विजेता एंजेलीक केर्बर से होगा। केर्बर ने चीन की याफान वांग को 6-7 (1-7), 7-6 (7-5), 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इसके अलावा, बेलारूस की विक्टोरिया और दो बार की आस्ट्रेलिया ओपन विजेता अजारेंका ने पोलैंड की एगनिएस्का रदवांस्का को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया है।
ये भी पढ़े - IPL : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की भूमिका के लिए तैयार रहाणे
मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में वीनस
वहीँ अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने ब्रिटिश खिलाड़ी योहाना कोंटा को मात देकर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-8 वीनस ने मौजूदा विजेता कोंटा को मंगलवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में हराया। वीनस ने वर्ल्ड नम्बर-14 कोंटा को 5-7, 6-1, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की है, जहां उनका सामना हमवतन डेनिले कोलिंस से होगा।
स्वर्ण पदक विजेता मोनिका प्यूग कोलिस ने हराया
कोलिस ने महिला एकल वर्ग के एक अन्य चौथे दौर के मैच में रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मोनिका प्यूग को 3-6, 6-4, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। वीनस ने कोंटा के खिलाफ 12 माह पहले खेले गए एक मैच में सीधे सेटों में मिली हार का बदला पूरा किया।
Updated on:
27 Mar 2018 07:35 pm
Published on:
27 Mar 2018 07:05 pm

बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
