1995 के बाद वह पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चारों ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। उनसे पहले रोजर फेडरर, राफेल नडाल, एंडी मरे और नोवाक जोकोविच ऐसा कर चुके हैं। वह टेनिस की दुनिया में दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने जोकोविच को लगातार पांच मैचों में शिकस्त दी थी। उनसे पहले यह कारनामा दिग्गज राफेल नडाल ने किया था।