27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी शुरू करेंगे जोकोविच, 15 साल बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में खेलेंगे

नोवाक जोकोविच 15 साल के अंतराल के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वे साल 2025 के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों का आगाज भी करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Dec 2024, 8:42 AM IST

novak djokovic

24 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 15 साल के अंतराल के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वे साल 2025 के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों का आगाज भी करेंगे। जोकोविच अब तक अपने करियर में 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके हैं। यह टूर्नामेंट 29 दिसंबर से शुरू होगा। जोकोविच साल 2009 में अंतिम बार ब्रिस्बेन इंटरनेशल टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे।

100वें खिताब की तलाश में

99 एटीपी खिताब जीत चुके जोकोविच यहां अपने 100वें खिताब की तलाश में उतरेंगे। जोकोविच ने कहा, मैं ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में अपना अभियान शुरू करने को उत्साहित हूं। जोकोविच 100 या उससे अधिक एटीपी खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले अमरीका के जिम्मी कोनर्स ने 109 और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 103 खिताब जीते हैं।