15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजर्स कप: सेमीफाइनल में हारी रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी

इस हार के साथ रोहन बोपन्ना ( Rohan Bopanna ) का सफल रोजर्स कप ( Rogers Cup ) में थम गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Aug 11, 2019

Rohan Bopanna and Denis Shapovalov

मॉन्ट्रियल।रोजर्स कप में भारत की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गई है। इसके साथ ही ये जोड़ी रोजर्स कप से भी बाहर हो गई है। बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी को नीदरलैंड्स के रोबिन हासे और वेस्ले कूलहोफ ने बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी ने 7-6 (7-3), 7-6 से मात दी।

मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासिया जेबालोस से होगा फाइनल में मुकाबला

कांटे का ये मुकाबला 90 मिनट तक चला। हासे और कूलहोफ टूर्नामेंट के फाइनल में खिताब के लिए स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेटीना के होरासिया जेबालोस की जोड़ी से भिड़ेंगे।

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के बेनोइट पायरे और स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका के खिलाफ वॉकओवर मिला था।

इससे पहले, बोपन्ना एवं शापोवालोव ने निकोला माहुत एवं एडौर्ड रोजर-वेसलिन की चौथी सीड फ्रेंच जोड़ी और काइल एडमंड एवं टेलर फ्रिट्ज को मात दी थी।