25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Tennis News / Asian Games 2018: भारत को मिला छठा स्वर्ण पदक, टेनिस में बोपन्ना और दिवीज की जीत

Asian Games 2018: भारत को मिला छठा स्वर्ण पदक, टेनिस में बोपन्ना और दिवीज की जीत

एशियन गेम्स के छठे दिन आज भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल चुका है। भारत से लिए यह सुनहरी सफलता टेनिस में मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Aug 2018, 12:05 PM IST

rohan

Asian Games 2018: भारत को मिला छठा स्वर्ण पदक, टेनिस में बोपन्ना और दिवीज की जोड़ी की जीत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स के छठे दिन आज भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल चुका है। भारत से लिए यह सुनहरी सफलता टेनिस में मिली। जहां मिक्सड डबल में रोहन बोपन्ना और दिवित शरण की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमयाा। इस पदक के साथ भी भारत अभ पदक तालिका में सातवें स्थान पर आ गया है।

बोपन्ना और शरण की जीत-

अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कजाकिस्तान को दी मात-

भारतीय जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेव की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर जीत हासिल की। यह भारत की झोली में छठे दिन गिरा दूसरा स्वर्ण पदक है। भारत के पास अब कुल छह स्वर्ण पदक हो गए हैं।

नौकायन में मिला था आज का पहला सोना-

भारतीय एथलीट दल को आज के दिन का पहला स्वर्ण पदक नौकायन में मिला था। स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह की टीम ने नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने भारत की झोली में गिरा छठा स्वर्ण पदक है। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता।

दो कांस्य भी मिले नौकायन से-

नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा और पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक मिला। भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता।