
नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। सानिया ने इस बात की जानकारी सोमवार को दी। सानिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटा साझा करते हुए लिखा कि हम कुछ समय बाद माता-पिता बन जाएंगे। हमने इस बारे में बहुत सोचा और यह निर्णय लिया कि परिवार शुरू करने का यह सही समय है। सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था। हालांकि पिछले 8 सालों से अपने खेल पर पूरा फोकस होने के कारण इस दंपति ने संतान की इच्छा जाहिर नहीं की थी।
क्या लिखा सानिया मिर्जा ने -
उन्होंने आगे लिखा कि जब हमें इस बारे में जानकारी मिली, तो हम बहुत खुश हुए और अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों के साथ यह खुशी साझा करने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते थे। हम अपने जीवन के इस नए पड़ाव में जाने और माता-पिता के रूप में अपना जीवन शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
भारत की टेनिस सनसनी हैं सानिया-
भारत में टेनिस के प्रति जितनी दिवानगी अब दिखती है, वो आज से 10 साल पहले तक नहीं थी। भारत में महिल टेनिस को स्थापित करने में सानिया मिर्जा की अहम भूमिका है। सानिया ने अपने अबतक के 15 साल के लंबे करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। अपने करियर के चरम के दौरान सानिया भारतीय की आइकॉन थी।
हाल ही में बताया था अपने बच्चे का सरनेम -
सानिया ने कुछ दिनों पहले ही अपने होने वाले बच्चे का सरनेम बताया था। सानिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनके होने वाले बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सानिया अक्टुबर में अपने संतान को जन्म देंगी।
2010 में की थी शादी -
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी। शादी के बाद भी सानिया भारत के लिए टेनिस खेलती रही। सानिया अब भी डबल टेनिस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। अब अगले कुछ महीनों में सानिया मां की भूमिका में होगी, पत्रिका परिवार उनके सुखद भविष्य की कामना करता है।
Published on:
24 Apr 2018 08:13 am
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
