थिएम से पहला सेट हार गए नडाल-
अमरीकी ओपन के गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल क्वार्टरफाइनल में डोमिनिक थिएम से आश्चर्यजनक रूप से पहला सेट हार गए। इस सेट की खास बात यह रही कि नडाल इसमें एक भी गेम नहीं जीत सके। हालांकि इसके बाद नडाल के बेहतरीन वापसी करते हुए थिएम को हराया। लेकिन थिएम तब तक वो कारनामा कर गए, जो एंडी रोडिक ने 14 साल पहले किया था। रोडिक ने 14 साल पहले यूएस ओपन में नडाल से कोई सेट 6-0 से जीता था। रोडिक के बाद नडाल को इतनी करारी शिकस्त देने का रिकॉर्ड थिएम ने अपने नाम किया।