
Victoria Azarenka
फ्लोरिडा। इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के एक मैच में विक्टोरिया अजारेंका ने बुधवार को वेरा लापको मात दे दी। इस जीत के साथ ही दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं विक्टोरिया अजारेंका
- अजरेंका ने वेरा लापको को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट के अगले राउंड में जगह बनाई। ये मुकाबला एक घंटे 24 मिनट तक चला। आपको बता दें कि विक्टोरिया अजारेंका पूर्व में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं और अब वो 48वें नंबर पर हैं।
सेरेना विलियम्स से होगा अगले राउंड में मैच
- अगले राउंड में विक्टोरिया अजारेंका का मुकाबला अनुभवी अमरीकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से होगा। सेरेना और अज़ारेन्का के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं, जिनमें से सेरेना ने 17 बार जीत हासिल की है। हालांकि अज़ारेन्का ने सेरेना को इंडियन वेल्स 2016 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।
- जीत के बाद दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अज़ारेन्का ने कहा कि मैनें मैच में धीमी शुरुआत की थी, जिससे मुझे पहले दो अंकों का नुकसान हुआ, लेकिन इसके बाद लय में आने के साथ ही मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।
Published on:
07 Mar 2019 04:42 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
