26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

21 ​िक्वटल लड्डुओं का बंटेगा प्रसाद, तीन दिन चलेगा महोत्सव

ओरछा. राम जन्म उत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को राम राजा धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियों को बताया तो लोगों के सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी में यह आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां की जाएगी।
2 min read
Google source verification
ओरछा. तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित

ओरछा. तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित

राम नवमीं की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

ओरछा. राम जन्म उत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को राम राजा धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियों को बताया तो लोगों के सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी में यह आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर जांगिड़ ने राम नवमीं को लेकर होने वाली तैयारियों को लेकर चर्चा की। यहां पर तहसीलदार सुमित गुर्जर ने बताया कि 6 अप्रेल को राम नवमीं पर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म की आरती होगी और इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। 7 अप्रेल की सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी। 8 अप्रेल को भगवान रामराजा सरकार की पालना झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

५ लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा दीपोत्सव

हेमंत गोस्वामी ने कहा कि पिछले वर्ष राम नवमीं पर 5 लाख दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था। इस बार भी इस प्रकार का आयोजन किया जाए। राम राजा संघर्ष परिषद द्वारा नगर के प्रथम दरवाजे से शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए मुख्य मार्ग पर पुष्प वर्षा की जाए। स्वागत द्वार बनाए जाए। साथ ही नगर के लोगों भी अपने घरों के सामने रंगोली सजाकर पुष्प वर्षा करें। यह आयोजन पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जिसमें नगर के लोगों का पूरा सहयोग लिया जाएगा। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं एसपी डॉ. राय ङ्क्षसह नरवरिया ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीएम अनुराग ङ्क्षनगवाल, एसडीओपी मनमोहन बघेल, खाद्य अधिकारी सरिता अग्रवाल, मेडिकल ऑफिसर रमेश आर्या मौजूद रहे।