2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कक्षा ५ वीं में ३३६७ तो कक्षा ८ वीं में ४३५९ छात्र-छात्राएं रही अनुपस्थित

सोमवार को कक्षा ५ वीं में १७७८८ और कक्षा ८ वीं में १६६७१ छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल रही। परीक्षा में ७७२६ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि २५ मार्च की परीक्षा में ७७३५ छात्र अनुपस्थित थे और २७ मार्च की परीक्षा में ७७२६ छात्र अनुपस्थित रहे है। दिगौड़ा में समय के पहले छात्रों से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवा ली है।कक्षा ५ वीं में पर्यावरण अध्ययन और कक्षा ८ वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया।

2 min read
Google source verification
34459 girl students gave board exams, Sarva Shiksha Abhiyan department made arrangements

34459 girl students gave board exams, Sarva Shiksha Abhiyan department made arrangements


टीकमगढ़. सोमवार को कक्षा ५ वीं में १७७८८ और कक्षा ८ वीं में १६६७१ छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल रही। परीक्षा में ७७२६ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि २५ मार्च की परीक्षा में ७७३५ छात्र अनुपस्थित थे और २७ मार्च की परीक्षा में ७७२६ छात्र अनुपस्थित रहे है। दिगौड़ा में समय के पहले छात्रों से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवा ली है।
कक्षा ५ वीं में पर्यावरण अध्ययन और कक्षा ८ वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया। सर्व शिक्षा अभियान विभाग के डीपीसी द्वारा बच्चों को बैठने और उनके पेयजल की व्यवस्था की गई। परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से आयोजित की गई। ४४ जन शिक्षा केंद्रों पर १६४ परीक्षा केंद्रों बनाए गए। जिसमें ८८ टीमों को निरीक्षण के लिए तैनात किया गया।
परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक
जिले में ढेड हजार से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में से१६४ परीक्षा केंद्र बनाए गए। स्कूल से परीक्षा केंद्रों की दूरी कही ५ किमी तो कही आठ किमी तो कही १० किमी तो कही १५ किमी से अधिक दूरी पर है। उन परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को अकेले जाना संभव नहीं है। जिसके कारण अभिभावक बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा के अंत तक बैठे रहे।
साइकिल और पैदल परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र
महाराजपुरा, लार, रामगढ़, बम्होरीकलां, लिधौरा, बंधा, देवखा, दिगौड़ा, गोर, मोहनगढ़ के साथ अन्य परीक्षा केंद्रों पर छात्र साइकिल और पैदल परीक्षा देने पहुंचे। शनिवार को आयोजित परीक्षा के तुलना में सोमवार को ९ छात्रों की संख्या बड़ी है। परीक्षा में बैठाने के लिए शिक्षकों द्वारा अभिभावकों और छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।
बंधा और दिगौड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई परीक्षा
बम्होरी बराना क्षेत्र के बंधा परीक्षा केंद्र पर कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं में परीक्षा देने के लिए ४५५ और बम्होरी बराना में ३१० छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बम्होरी बराना में 310 में से 254 और बंधा में 455 में से 370 छात्र शामिल रहे। दोनों केंद्रों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं थी। निरीक्षण दल में प्रमोद कुमार नायक एवं गजेंद्र सिंह तोमर शामिल रहे। इसके साथ ही दिगौड़ा में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा के केंद्राध्यक्ष बीडी पुष्पकार ने बताया कि पांचवीं के पर्यावरण विषय में 325 में से 297 और आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 433 में 378 छात्र उपस्थित रहे।
समय के पहले ले ली उत्तर पुस्तिका
अभिभावक रहीश, अरविंद, अशोक ने कहा कि परीक्षा देकर बाहर आए बच्चों ने बताया कि परीक्षा का अंतिम समय 11: 30 तक था, लेकिन परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने समय से पहले 11 बजे ही उत्तर पुस्तिका छात्रों से ले ली है। जिसकी वजह से कई छात्र कुछ प्रश्नों का उत्तर पुस्तिका में नहीं लिख सके।

फैक्ट फाइल
कक्षा पांचवीं
विषय-पयावरण अध्ययन
४४ - जिले में जन शिक्षक केंद्र
१६४- जिले में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के परीक्षा केंद्र
२११५५- कक्षा ५ वीं के कुल छात्र-छात्राएं
१७७८८- कक्षा ५ वीं के कुल उपस्थित छात्र-छात्राएं
३३६७- कक्षा ५ वीं के कुल अनुपस्थित छात्र-छात्राएं

कक्षा आठवीं
विषय-समाजिक विज्ञान
४४- जिले में जन शिक्षक केंद्र
१६४- जिले में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के परीक्षा केंद्र
२१०३०- कक्षा ८ वीं के कुल छात्र-छात्राएं
१६६७१- कक्षा ८ वीं के कुल उपस्थित छात्र-छात्राएं
४३५९- कक्षा ८ वीं के कुल अनुपस्थित छात्र-छात्राएं
इनका कहना
कक्षा ५वीं और ८वीं की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। छात्रों को बैठाने की व्यवस्था की गई। आज पांचवीं की पर्यावरण और आठवीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया है।
प्रकाशचंद्र नायक, डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान टीकमगढ़।

Story Loader