1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साल बाद भी नहीं मिल पाई खरीफ और रबी सीजन की फसल बीमा राशि

जिले में जिला सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक और निजी बैंकों के माध्यम से किसनों ने खरीफ और रबी सीजन फ सल का बीमा कराया था। बीमा कंपनी ने किसानों से एक हेक्टेयर की१० फीसदी प्रीमियम राशि जमा कराई थी लेकिन बीमा कंपनी द्वारा वर्ष २०२१ से २०२२-२३ तक की करोड़ों रुपए क्लेम राशि किसान को नहीं मिल पाई है।

2 min read
Google source verification
 9359 farmers did not get crop insurance claim for the year 2021-2021-22

9359 farmers did not get crop insurance claim for the year 2021-2021-22


टीकमगढ़. जिले में जिला सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक और निजी बैंकों के माध्यम से किसनों ने खरीफ और रबी सीजन फ सल का बीमा कराया था। बीमा कंपनी ने किसानों से एक हेक्टेयर की१० फीसदी प्रीमियम राशि जमा कराई थी लेकिन बीमा कंपनी द्वारा वर्ष २०२१ से २०२२-२३ तक की करोड़ों रुपए क्लेम राशि किसान को नहीं मिल पाई है। जिसके के कारण ९३५९ किसान आज भी बीमा कंपनी और कृषि विभाग के चक्कर काट रहे है। वहीं एक जुलाई से नया सीजन शुरू होने वाला है और खरीफ फसलों का बीमा शुरू कराया जाएगा।
रबी और खरीफ सीजन की फसलें प्राकृतिक आपदाओं से खराब हो गई थी। जिनका ३० से ४० फीसदी नुकसान बताया गया था। किसान ने एक हेक्टेयर की १० फीसदी प्रीमियम राशि फसल बीमा कंपनी के पास जमा कराई थी। जिसमें २ फीसदी किसान, ४ फीसदी केंद्र सरकार और ४ फीसदी प्रदेश सरकार ने जमा की थी। वर्ष २०२१ खरीफ फसल के २५७५३ किसानों में से २३२५० किसानों की बीमा क्लेम राशि ८१५३९१५४ रुपए आए थे। वर्ष २०२१-२२ की रबी सीजन फसल में ३०९०२ में से २४०७६ किसानों को ९४२२१३२६ रुपए क्लेम की राशि दी गई थी। अब वर्ष २०२२, २०२२-२३ की खरीफ और रबी सीजन की फसलों का बीमा क्लेम नहीं मिल पाया है। जिसके लिए किसान बैंक, विभाग और बीमा कंपनी के चक्कर काट रहा रहा है।
३० से ४० फीसदी हुआ था नुकसान
बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि रबी और खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदा से ३० से ४० फीसदी नुकसान फसलों को हुआ था। जिसकी सर्वे रिपोर्ट संबंधित विभागों को सौंपी गई थी। वर्ष २०२१-२०२१-२२ का क्लेम किसानों को दे दिया गया है। उसमें ९३५९ किसान बीमा राशि के लिए भटक रहे है।
यह हुई थी किसानों से प्रीमियम राशि जमा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक और निजी बैंकों के माध्यम से रबी और खरीफ सीजन की फसलों का बीमा कराया गया था। वर्ष २०२१ की खरीफ फसल में २५७५३ किसानों ने फसल बीमा कराया था। जिसमें १६५७१९४ रुपए की प्रीमियम राशि जमा की थी। सर्वे रिपोर्ट के बाद बीमा कंपनी ने २३२५० किसानों को ८१५३९१५४ रुपए का क्लेम दिया था। वहीं वर्ष २०२१-२२ की रबी फसल में ३०९०२ किसानों ने फसल बीमा कराया था। जिसमें १ करोड ६७ लाख रुपए की प्रीमियम राशि जमा की थी। बीमा कंपनी ने २४०७६ किसानों को ९४२२१३२६ रुपए का क्लेम दिया था।

वर्ष २०२२ और २०२२-२३ का नहीं मिला किसानों को क्लेम
जिले में वर्ष २०२२ में खरीफ के ९३७४१ किसानों ने सोयाबीन, उड़द, मूंगफली और तिल फसल का बीमा कराया था। जिसकी प्र्रीमियम राशि १ करोड़ २६ लाख रुपए जमा इंश्योरेंस कंपनी के पास जमा की है। वहीं २०२२-२३ में रबी के १०१७३६ किसानों ने गेहूं, सरसों के साथ अन्य फसल का बीमा कराया था। जिसकी प्रीमियम राशि १ करोड़ २९ लाख रुपए जमा कराई थी, दोनों सीजन खत्म होने के बाद भी प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की क्लेम राशि किसानों को नहीं मिल पाई है।
इनका कहना
सर्वे रिपोर्ट शासन और कंपनी के पास पहुंच गई है। खरीफ और रबी सीजन की फसलों का क्लेम अभी नहीं आया है। शासन और कंपनी स्तर पर फसल बीमा देने की तैयारी की जा रही है। एक जुलाई से नया सीजन शुरू हो जाएगा। उसमें वर्ष २०२३ के किसानों की फसलों का बीमा कराया जाएगा।
शिवाजी राजा परमार, जिला प्रबंधक, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी टीकमगढ़।

Story Loader