
All India Student Council
टीकमगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को परिषद का 69 वां स्थापना दिवस शहर के अलग-अलग कैंपस में पौधारोपण कर मनाया। नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
परिषद के जिला संयोजक रोहित चौरसिया ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। परिषद के जिला सह संयोजक संकल्प जैन ने बताया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिषद के 69 वें स्थापना दिवस पर शहर के अलग-अलग कैंपस में जाकर पौधारोपण किया एवं शिक्षा, समाज के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी काम करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहर में संचालित स्कूल एवं महाविद्यालयों में जाकर शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके बाद कार्यकर्ता स्थानीय पी.जी. कॉलेज में बैठक कर नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।
नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन
नवीन कार्यकारिणी में लीना कुशलानिया नगर अध्यक्ष तथा प्रिंस राज द्विवेदी, प्रतीक जैन, सहदेव कुशवाहा, जया बुंदेला, शिमला राजपूत को नगर उपाध्यक्ष, अजय सिंह गौर को नगर मंत्री, आशुतोष तिवारी, ध्रूव पट्सारिया, मोहित दुबे, सोहनी राजपूत, अनिकेत जैन को नगर सह मंत्री, प्रशांत शर्मा को नगर तकनीकी प्रमुख,
यथार्थ जैन को नगर मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी, शिवम व्यास को नगर विद्यालय प्रमुख, मो. इरशाद को नगर छात्रावास प्रमुख, शिवम तावडे को नगर कृषि कार्य प्रमुख,अनुराग सोनी को नगर सांस्कृतिक प्रमुख,
शोमप्रभा बघेल को नगर छात्रा प्रमुख, साक्षी द्विवेदी व रंजना कश्यप को नगर सह छात्रा प्रमुख, राहुल चौरसिया को नगर कार्यालय मंत्री, सविता यादव को नगर खेल प्रमुख, शिवम दिक्षित को खेल सह प्रमुख तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य में आदर्श जैन, पीयूष जासोड़ा, आदर्श रावत, प्रीति अर्पित सिरोटिया को शामिल किया गया है।
बल्देवगढ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को आईटीआई कॉलेज बल्देवगढ में पौधारोपण कर विद्यार्थी परिषद का 69 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए पौधरोपण किया ।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लकी राजा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को की गई थी । इसलिये प्रत्येक वर्ष 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्यार्थी परिषद सबसे बडा छात्र संगठन है,जो 1949 से ही राष्ट्रहित और छात्रहित में काम करता आया है ।
उन्होंने कहा कि परिषद शहीदों के सपनों को साकार करने उनके बलिदान को सार्थक बनाने छात्रों के साथ होने वाले अन्याय को रोकने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ रहा है।
एबीवीपी के ब्लॉक संयोजक चंद्रिका प्रसाद दुबे ने कहा कि आगामी सत्र में नगर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पढऩे वाले छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका निराकरण कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मॉडल स्कूल प्रभारी डी के गुप्ता, नगर मंत्री अंशुल जैन,नजीम शाह,इरशाद खान,अभय यादव,सत्यम चौरसिया,बिहारी गौतम,गौरव जैन,दीपक सोनी,सौरभ नामदेव,अम्बुज तिवारी,अनिल कुम्हार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Published on:
10 Jul 2018 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
