टीकमगढ़

गणवेश बनाने आया कपड़ा इंदौर जांच केंद्र में हुआ फैल

जिले में दो वर्षों बाद गणवेश की ४ करोड़ ६५ लाख रुपए की राशि आई है। उसके लिए २ लाख फिट कपड़ा पॉलिस्टर 67 और विस्कोस 33 क्वालिटी का खरीदने के लिए तय किया गया था।

2 min read
May 12, 2023
Check Polyester 75.6 and Viscose 24.4 in place of Polyester 67 and Viscose 33


टीकमगढ़. जिले में दो वर्षों बाद गणवेश की ४ करोड़ ६५ लाख रुपए की राशि आई है। उसके लिए २ लाख फिट कपड़ा पॉलिस्टर 67 और विस्कोस 33 क्वालिटी का खरीदने के लिए तय किया गया था। उसी के आधार पर वेंडरों द्वारा कपड़ा खरीदा गया था। जिसकी क्वालिटी संदेह के घेरे में आ गई। ३० अप्रेल को जांच के लिए गणवेश का कपड़ा इंदौर भेजा गया। जिसकी जांच रिपोर्ट ९ मई को एनआरएलएम के पास आई। जिसमें सलवार और शर्ट का पकड़ा फैल बताया गया। उसके बाद भी गणवेश निर्माण चालू है।
वर्ष २०२२ का टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में २ लाख से अधिक गणवेश बनाने करने का लक्ष्य दिया गया। उसके लिए २१० स्व सहायता समूहों द्वारा गणेवश बनाने का कार्य ३१ सिलाई सेंटरों द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा २२ हजार गणवेश तैयार किया गया। कपड़े की क्वालिटी संदेह के घेरे में आई तो वेंडरों द्वारा लिए गए कपड़े की जांच करने बात की गई। विभाग में हलचल हुई तो टीकमगढ़, बल्देवगढ़, पलेरा, जतारा, पृथ्वीपुर और निवाड़ी के वेंडरों द्वारा खरीदा गया कपड़ा जांच के लिए इंदौर भेजा गया। जिसमें कक्षा ६ और ७ के बच्चों के लिए आने वाला कपड़ा फैल हो गया। उसके बाद भी एनआरएलएम विभाग द्वारा गणवेश तैयार किया जा रहा है।
गणवेश में पॉलिस्टर 67 और विस्कोस 33 का होना चाहिए कपड़ा
गणवेश के लिए पॉलिस्टर 67 और विस्कोस 33 का कपड़ा होना चाहिए। उसकी जांच की गई। जिसमें टीकमगढ़ ब्लॉक में कक्षा ६ और ७ के बच्चों का कपड़ा जांच में पॉलिस्टर 7४.२ और विस्कोस २५.८, बल्देवगढ़ में पॉलिस्टर 7५.६ और विस्कोस २४.४, जतारा में पॉलिस्टर 7४.२ और विस्कोस २५.८, पलेरा में पॉलिस्टर 7४.४ और विस्कोस २५.६ , निवाड़ी में पॉलिस्टर 7५.९ और विस्कोस २४.१ का कपड़ा फैल बताया गया। सिर्फ पृथ्वीपुर में पॉलिस्टर और विस्कोस में कपड़ा पास हो पाया है।

विवादों में चल रहा गणवेश का कार्य
जिले में दो साल बाद वर्ष २०२२ की गणवेश राशि शासन द्वारा दी गई। प्रशासन की प्रक्रिया अनुसार २१० समूह संचालकों को राशि दी गई। गणवेश का कार्य लेने के लिए वेंडरों ने औनेपौने दामों मे कपड़ा खरीदा गया। इसके साथ ही कई ब्लॉकों के वेंडरों ने सिली हुई गणवेश खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पिछले वर्षों से तैयार खड़ी गणवेश को वितरण करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी बीच में कपड़े की जांच हो गई।
२ लाख फिट खरीदा जाएगा कपड़ा
जिले में २ लाख गणवेश तैयार करने के लिए २ लाख फिट कपड़ा खरीदा जाएगा। सबसे पहले सभी वेंडरों ने एक लाख फिट कपड़ा खरीदा गया। उस कपड़े से २२ हजार गणवेश तैयार किए गए। जिसे वितरण करने की तैयारी की जा रही है।
फैक्ट फाइल
२ लाख गणवेश टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में
२२ हजार तैयार की गई गणवेश
३१ सिलाई सेंटर
२१० स्व सहायता समूह
१२७७० गणेवश टीकमगढ़ ब्लॉक में
१४४३३ गणवेश बल्देवगढ़ ब्लॉक में
१४२५८ गणवेश जतारा ब्लॉक में
१२००० गणवेश पलेरा ब्लॉक में
८६८४ गणवेश पृथ्वीपुर ब्लॉक में
८६७९ गणवेश निवाड़ी ब्लॉक में
इनका कहना
जहां-जहां के सैंपल जांच में फैल हुए है ऐसे कपडे और डे्रसों को शील्ड किया जाएगा। गणवेश निर्माण में लापरवाही की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रांशुलचरण रावत, जिला प्रबंधक एनआरएलएम टीकमगढ़।
टीकेएम-५०-५१-५२ लगाना है।
कैप्शन-एनआरएलएम विभाग टीकमगढ़।
कैप्शन- ब्लॉकों की जांच रिपोर्ट।

Published on:
12 May 2023 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर