विवार की अल सुबह पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में बच्चें और महिलाएं शामिल हुई। यह कार्यक्रम नजरबाग के महिला पार्क में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला। सभी ने इस कार्यक्रम में योग क्रियाएं, खुलकूंद, दौड़ में भाग लेकर इस दिन को यादगार बना दिया है।
टीकमगढ़. रविवार की अल सुबह पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में बच्चें और महिलाएं शामिल हुई। यह कार्यक्रम नजरबाग के महिला पार्क में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला। सभी ने इस कार्यक्रम में योग क्रियाएं, खुलकूंद, दौड़ में भाग लेकर इस दिन को यादगार बना दिया है। स्वस्थ्य जीवन के आधार योग के क्रियाएं सिखाई गई।
कार्यक्रम में उनका कहना था कि अच्छी सेहत अगर हो तो सोच भी क्रिएटिव बनती है। इसके बाद ही जिंदगी भी मुस्कुरा उठती है। शहरवासियों के लिए रविवार की सुबह कुछ खास रही। पत्रिका की ओर से नगर की महिला पार्क में सुबह 6 से 7.३० बजे तक हमराह कार्यक्रम हुआ। इसमें शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योगा से हुई। योग प्रशिक्षिका रजनी जायसवाल ने सबसे पहले सबको योगा के जरिए सूर्य नमस्कार, कपाल भारती और वृक्षासन, ताड़ासन, वृक्षासन योग सिखा कर इसके फ ायदे बताएं। उसके बाद बैंडमेंटन का खेल आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बाजी मारी। बैंडमेंटन के खेल में दौड के साथ लक्ष्य के लिए एकाग्रता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को करके इस पल को खूब इंजॉय किया। सभी नें हर उम्र और वर्ग के लोगों ने स्वास्थ्य, मस्ती और मनोरंजन के साथ जीवन का नया अनुभव प्राप्त किया। एक ही जगह पर बच्चों के साथ सभी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
स्वस्थ्य जीवन का आधार है योग क्रियाएं
रजनी जायसवाल ने पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में कहा कि योग तत्वत बहुत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित एक आध्यात्मि विषय है जो मन एवं शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर ध्यान देता है। यह स्वस्थ जीवन, यापन की कला एवं विज्ञान है। इसमें ध्यान महत्वपूर्ण है। यम शपथ, आचरण, अनुशासन, आसन, मुद्राएं, प्राणायाम, श्वासन के साथ अन्य क्रियाएं है। जागरुक होने से हम वर्तमान से अच्छा भविष्य बना सकते हैं। स्वार्थ और नकारात्मकता से दूर होते हैं।
चम्मच दौड़
नगर के महिला पार्क में पत्रिका हमराह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उसमें चम्मच नीबू दौड प्रतियोगिता की गई। उसमें ग्रुप की सभी महिलाओं ने भाग लिया। दो बार की नीबू दौड़ में पहले स्थानी पर नीलम जैन, दूसरे स्थान पर अल्पना जैन, तीसरे स्थान अश्रणा जैन, रजनी जायसबाल के साथ अनुराधा और रश्मि जैन का नम्बर आया।
दौड़ा दौड़
रविवार की सुबह पत्रिका हमराह कार्यक्रम में घोड़ा दौड आयोजित की गई। उस दौड़ में नव्या नायक, अनुष्का अग्रवाल, पलक अग्रवाल और दिव्या नायक ने भाग लिया। सभी ने इस दौड़ में भाग लेकर खूब आनंद लिया। इन बच्चियों ने टोली ने एक दूसरे को पीछे किया। इसके बाद पारंपरिक खेलों के साथ ही खुद को सेहतमंद बनाने खेलकूंद किए।
मॉनिंग वॉक
पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि हम लोग प्रतिदिन पार्क और घर में प्रतिदिन मॉनिंग वॉक करते है। उनका कहना था कि पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के माध्यम से सही विधि के साथ स्वस्थ्य जीन की राह पकड़ सकते है। निरोग रहने की सीख भी मिलती है। उनका कहना था कि मॉर्निंग वॉक करने से साइकोलॉजिकल फ ायदे भी मिलते है। इससे दिमाग बेहतर होता है, तनाव और एंजाइटी को कम करने में मद्द मिलती है। चिंताओं से बचाने के लिए वॉक मददगार होता है। थकान भी दूर हो जाती है और दिमागी संतुलन को मजबूत करता है।
यह रहे मौजूद
पत्रिका के हमराह कार्यक्रम रजनी जायसवाल, नीलम जैन, अल्पना जैन, अरूणा जैन, अनुराधा जैन, रिश्म जैन, शिखा नुना, दिव्या बुखारिया, अनुपमा नायक, सपना मोंगना, बच्चों में अनुष्का अग्रवाल, पलक अग्रवाल, दिव्या नायक, नव्या नायक के साथ अन्य लोग मौजूद रहूे।