टीकमगढ़

4 अगस्त को जतारा आएंगे मुख्यमंत्री

जिले की जतारा विधानसभा में ४ अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन की चर्चा चल रही है। उसके लिए कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने बैरवार और महाविद्यालय की जगह का निरीक्षण किया है।

2 min read
Jul 16, 2023
Collector and SDM inspected Chief Minister's meeting place and helipad


टीकमगढ़. जिले की जतारा विधानसभा में ४ अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन की चर्चा चल रही है। उसके लिए कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने बैरवार और महाविद्यालय की जगह का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही ,सिमर्रा खुर्द, छात्रावास और बाइपास के पास हैलीपैड के स्थान को देखा गया है। जिसकी तैयारियां सभी विभागों द्वारा की जा रही है।
रविवार को कलेक्टर, एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर सभा और हैलीपैड का निरीक्षण करने पहुंचे। यह निरीक्षण अधिकारियों द्वारा जतारा की कुंड पहाड़ी के पास शासकीय महाविद्यालय और बैरवार गांव के पास किया गया है। सभा के लिए बैरवार में स्थान देखा गया है। वहीं जतारा के छात्रावास में हैलीपैड के स्थान का चयन किया गया है। इसके अलावा सिमरा खुर्द और जतारा बाईपास पर भी सभा स्थल और हैलीपैड के लिए जगह चयनित की की गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि जतारा के किस स्थान पर सभा स्थल के लिए मंच व्यवस्था होगी।
मामले को लेकर कलेक्टर ने बताया कि सभा स्थल का स्थान का चयन किया जा रहा है।

इसके बाद क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक के बताए अनुसार सभा स्थल का चयन किया जाएगा कि सभा स्थल कहां पर बेहतर रहेगा और बारिश का मौसम है ऐसे हालातों में हर स्थिति को नजर रखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ऐसी जमीन देखी जा रही जहां पर कोई परेशानी नहीं हो। आने वाले लोगों को के साथ बैठने में भी कोई परेशानी ना हो जहां पर बेहतर टेंट की व्यवस्था हो सके। यह सब स्थिति देखी जा रही है। इतना ही नहीं प्रशासनिक स्तर पर सभा स्थल में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्यों के शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसको लेकर भी तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, एसडीएम सीपी पटेल, जनपद पंचायत सीइओ सिद्ध गोपाल वर्मा, तहसीलदार Ÿवंदना सिंह, लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ डीपी साहू रहे।

Published on:
16 Jul 2023 07:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर