15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेतवा के संगम पर दिखा मगरमच्छ, लोगों ने बनाया वीडियो

पहली बार संगम पर पहुंचा मगरमच्छ

2 min read
Google source verification
Crocodile showing in betwa

Crocodile showing in betwa

टीकमगढ़/ओरछा. बेतवा और जामनी नदी के संगम घाट पर गुरूवार को लोगों ने मगरमच्छ देखा। बताया जा रहा है कि यहां पर पहली बार मगरमच्छ दिखाई दिया है। अब तक शिकारगाह के पास ही दो मगरमच्छों को देखा जा रहा था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है। विदित हो कि संगमघाट बेतवा नदी के पुल से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है।


बुधवार को संगम घाट पर नाव से घूम रहे दो लोगों को यहां पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ नदी के बीच एक चट्टान पर धूप सेंक रहा था। चट्टान पर धूप सेंक रहे इस मगरमच्छ को देखकर यह लोग अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर उसके नजदीक तक पहुंचे। जैसे ही मगरमच्छ को इन लोगों की आहट सुनाई दी वह सीधा नदी में चला गया। संगम घाट पर मगरमच्छ की जानकारी के बाद से लोग अब इस तरफ जाने से डर रहे है। लोगों का कहना है कि यहां पर पहली बार मगरमच्छ देखा गया है। लोगों का कहना है कि यह मगरमच्छ नाटघाट से इस ओर आया होगा।

शिकारगाह पर है मगरमच्छ: इस मामले में वन विभाग के सेंचुरी एरिया के रेंजर आनंद श्रीवास्तव की माने तो यहां पर बेतवा के शिकारगाह घाट पर दो मगरमच्छो का बसेरा है। उनके नदी में घर भी बने हुए है और यह यहां पर अधिकांश देखे जाते है। इसलिए विभाग द्वारा यहां पर चेतवानी के बोर्ड भी लगाए गए है। उनका कहना है कि हो सकता है इन्हीं में से कोई वहां चला गया हो। उन्होंने इसकी संबंधित वीट प्रभारी से जानकारी करने की बात कहीं है। विदित हो कि संगम घाट पर विभिन्न धार्मिक अवसरों पर लोग स्नान आदि करने जाते है। ऐसे में यहां पर मगरमच्छ दिखने के बाद से लोग परेशान है। वहीं यदि मगरमच्छ ने यहां पर बसेरा कर लिया तो लोगों के लिए खतरा भी है।