
कुण्डेश्वर में १२५ के करीब सुरक्षा में लगेगा पुलिस बल, अन्य स्थानों पर पहुंचेगी पुलिस फोर्स
टीकमगढ़ मकर संक्रांति को लेकर जिले के धार्मिक स्थानों पर मकर संक्रांति का मेला आयोजित किया जाएगा। सबसे बड़ा मेला कुण्डेश्वर में होगा। जहां पर १२५ के करीब पुलिस फोर्स और मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी तैनात रहेंगे। इन स्थानों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बताया गया कि मकर संक्रांति पर नदी, तालाब और नालों के घाटों पर पुलिस फोर्स और अनहोनी रोकने के लिए गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर खोए और मिले लोगों का एलाउंस किया जा सके। साथ ही मंदिर कमेटी द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है।
बताया गया कि कुण्डेश्वर मंदिर मैदान में आयोजित किए जाने वाले मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए है। बड़े और हैवी वाहनों को गनेशगंज और महरौनी रोड पर खड़ा किया जाएगा। छोटे वाहनों को मंदिर के पास डाइट में खडा किया जाएगा। साथ ही बगाज माता, विंध्यवासिनी मंदिर, कालका मंदिर, बैजनाथ मंदिर मवई के साथ अन्य स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए है।
जिले के कुण्डेश्वर पर सबसे बड़ा मेला आयोजित किया जाएगा। मऊ घाट, खेरा के सिद्ध बाबा, नादिया के सिद्ध बाबा, मोहनगढ़, दिगौड़ा के भोलेनाथ, लिधौरा, जतारा, बम्होरीकलां, बराना, संजयनगर के दोनातर उर नदी, दांतगोरा, देरी, दूवदेई, धसान नदी, बुडेरा की पुरैनिया कॉलॉनी, मडखरा मंदिर तालाब, सुजारा बांध, एरोरा १५ दिवसीय मेला, मगरा मंदिर नदी के पास, पटौरी सिद्धदन, बनेरा धूमगढ़ मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी, नारायणदास खरे नाला बड़ागांव धसान, बगाज माता के साथ अन्य जगह मेला आयोजित किया जाएगा।
जिले में ८०० के करीब पुलिस बल है। १०० ट्रैनिंग और ५० अटैच है। कुण्डेश्वर मेला में सुरक्षा को लेकर १२५ के करीब पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिले सभी मेला स्थनों पर तैनाती के लिए पुलिस रवाना हो गई है।
Updated on:
14 Jan 2026, 11:15 AM IST
Published on:
14 Jan 2026, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.