27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र के स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाले जिले में नहीं हैं डॉक्टर

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमीं व अन्य सुविधाओं की कमीं को लेकर युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, सात दिन से चला रही है मुहिम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 31 Jul 2017, 1:43 PM IST

Doctors

Doctors

टीकमगढ़. मप्र के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री हैं, वे अपने प्रभार वाले जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं कर पाए हैं, जिसे लेकर लोकसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शास्वत सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने अभियान छेड़ दिया है। पिछले सात दिनों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। इसके बाद सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

लोकसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शास्वत सिंह का कहना है कि टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा नहीं किया जा रहा है। जिला अस्पताल में गायनिक व सर्जन चिकित्सक भी मौजूद नहीं हैं। जिससे महिलाओं के लिए प्रसव के लिए ग्वालियर, झांसी या सागर जाना पड़ता है। जिला अस्पताल में केवल बाह्य रोगियों के लिए चिकित्सक पदस्थ हैं, लेकिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की यहां कमीं हैं। इसके अलावा जहां अन्य जिलों के अस्पताल उत्तरोत्तर प्रगति कर रहे हैं, वहीं टीकमगढ़ का जिला अस्पताल सुविधाओं के नाम पर शून्य की ओर बढ़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री इस जिले का प्रभारी मंत्री है, इसके बावजूद यहां के लोगों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार के दौर में लोकलुभावन घोषणाएं हो रही हैं, जमीनी हकीकत में लोगों को बेहतर इलाज भी नहीं मिल पा रहा है।

जिले की स्वास्थ्य विभाग की मुखिया भी इस मामले में नाकाम साबित हो रही हैं, जिससे यूथ कांग्रेस द्वारा इस प्रदर्शन में सीएमएचओ का इस्तीफा भी मांगा जा रहा है। जिले में बिगड़ैल स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जब जिला अस्पताल में यह है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्या स्थिति होगी।

यूथ कांग्रेस स्वास्थ्य मंत्री से मांग करती है कि जिला अस्पताल टीकमगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापनाएं कराई जाएं व अन्य जिलों की भांति श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं, जब तक उनकी यह मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक वे इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कलेक्टर को बुलाने के लिए अडिग़ लिए, लेकिन सीएमएचओ स्वयं ज्ञापन लेने पहुंच गई थीं। इस बीच कांग्रेसियों ने सरकार, स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।