5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़ में पहली बार जिला पंचायत सीईओ की कुर्सी पर महिला अधिकारी, बिदिशा मुखर्जी ने संभाला पद

जिला पंचायत की पहली महिला सीईओ के रूप में बिदिशा मुखर्जी ने सोमवार को कार्यभार संंभाल लिया

2 min read
Google source verification
Female officer on chair of District Panchayat CEO for the first time

Female officer on chair of District Panchayat CEO for the first time

टीकमगढ़. जिला पंचायत की पहली महिला सीईओ के रूप में बिदिशा मुखर्जी ने सोमवार को कार्यभार संंभाल लिया। कुण्डेश्वर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीईओ मुखर्जी ने स्वच्छता, आवास और रोजगार को प्राथमिकता बताया।
ग्वालियर में ही स्मार्ट सिटी परियोजना की सीईओ के रूप में काम कर रही मुखर्जी का स्थानांतरण २२ नवम्बर को टीकमगढ़ जिला पंचायत सीईओ के रूप में किया गया था। इस दौरान उनके द्वारा आदेश को लेकर ग्वालियर हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात सामने आई थी। लेकिन इन सब कयासों के बीच मुखर्जी सोमवार सुबह टीकमगढ़ पहुंची और कार्यभार ग्रहण किया। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब जिले के ग्रामीण विकास विभाग की कमान महिला अधिकारी को सौंपी गई है। लंबे प्रशासनिक अनुभव रखने वाली बिदिशा २००१ बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। करीब दो माह पहले आईएएस अजय कटेसरिया के स्थानांतरण के बाद जिला पंचायत सीईओ का पद रिक्त था। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की निवासी बिदिशा मुखर्जी के द्वारा एसडीएम के रूप में बालाघाट,जबलपुर और ग्वालियर में सेवाएं दी गई है। इसके साथ ही वह जबलपुर नगर निगम में अपर आयुक्त के साथ ही ग्वालियर की एडीएम रह चुकी है।
ये हैं प्राथमिकता
जिला पंचायत की पहली महिला सीईओ के रूप में बिदिशा मुखर्जी ने सोमवार को कार्यभार संंभाल लिया जिला पंचायत में कार्यभार लेने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। पत्रिका से बात करते हुए नवागत सीईओ मुखर्जी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग में काम करने का उनका पहला अनुभव जरूर है, लेकिन वह कामकाज को भली-भांति समझती है। उनका कहना था कि जिले की सभी जनपदों को ओडीएफ करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही दिसम्बर अंत तक पृथ्वीपुर को आवास और स्वच्छता के मामले में आगे लाया जाएगा। इसके साथ ही गांव में रोजगार मुहैया कराने के लिए काम उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।