30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली कर जा रहे बसपा कार्यकर्ता की गाड़ी में लगी आग, हादसा टला

बसपा के कार्यकर्ताओं की गाड़ी में आग लग गई। वाहन में लगी आग को देखकर तत्काल ही सभी के वाहन से बाहर निकलने से हादसा टल गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 4 Oct 2018, 1:40 PM IST

Fire brigade helps control fire

Fire brigade helps control fire

टीकमगढ़. आगमी चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में आए बसपा के कार्यकर्ताओं की गाड़ी में आग लग गई। वाहन में लगी आग को देखकर तत्काल ही सभी के वाहन से बाहर निकलने से हादसा टल गया। वहीं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए फायर बिग्रेड की मदद से इस आग पर काबू पाया। आगजनी में वाहन पूरी तरह से जल कर खाक हो गया है।
आगामी चुनाव को देखते हुए हर पार्टी ने मतदाताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी त्रिवेणी भारती अपने कार्यकर्ताओं के साथ चंदेरा के दौरे पर आई हुई थी। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद वह जतारा की ओर जा रही थी। सभा को संबोधित करने के बाद वह जैसे ही अपने वाहन क्रमांक यूपी 95 ई 2302 में सवार हुई और ड्राईवर ने उसे स्टार्ट करने की कोशिश की गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी आग लगते देख त्रिवेणी भारती अपने कार्यकर्ताओं के बाद वाहन से उतर गई और दूर जा खड़ी हुई।

वहीं वाहन में आग लगते देख आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। धू-धू कर जल रहे वाहन को देखकर इसमें बैठे लोग कुछ समय के लिए तो समझ नही पा रहे थे कि आखिर यह हो क्या गया है।
लग गया जमावड़ा: देखते हुए देखते आग ने वाहन को पूरी तरह से अपनी कब्जे में कर लिया और धू-धू कर जलने लगा। वहीं गाड़ी में आग लगते देख आसपास के अनेक लोग इसे घेर कर खड़े हो गए। इस बीच मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने तत्काल ही लोगों को वाहन से दूर रहने की सलाह दी और फायर बिग्रेड को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। थाना प्रभारी प्रदीप सराफ का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है।