4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर प्रभावित गांव खुमानगंज पहुंचा स्वास्थ्य अमला

गांव के जलश्रोतों के साथ ही लोगों की खान-पान की आदतों का किया जाएगा पता

2 min read
Google source verification
Health staff reached cancer affected village Khumanganj

Health staff reached cancer affected village Khumanganj

टीकमगढ़/पलेरा. जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत टपरिया चौहान के गांव खुमानगंज में गंभीर रूप ले रही कैंसर की बीमारी की जांच करने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां पर टीम ने लोगों से मुलाकात की और वर्तमान में मरीजों के बारे में जानकारी ली। विभाग ने इस गांव की पूरी जांच कर फैल रही बीमारी के कारणों का पता करने के निर्देश दिए है। विदित हो कि इस समस्या को लेकर पत्रिका ने 9 नवंबर को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।


खुमानगंज गांव इन दिनों कैंसर का गढ़ बना हुआ है। 10 साल पहले यहां पर मिले कैंसर के पहले मरीज के बाद से यह बीमारी लगातार फैलती जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर आधा दर्जन से अधिक कैंसर मरीजों की मौत हो चुकी है तो इनतें ही वर्तमान में इस रोग से पीडि़त है। लगातार फैल रही इस बीमारी से पूरा गांव परेशान है। ऐसे में पत्रिका ने 9 नवंबर के अंक में ग्रामीणों की इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पत्रिका में खबर का प्रकाशन होने के बाद बुधवार को सीएमएचओ ने पूरी टीम को गांव में भेजकर जांच शुरू करा दी है।

हर चीज की होगी जांच
इस मामले में सीएमएचओ डॉ पीके माहौर ने बताया कि इस संबंध में पलेरा बीएमओ को निर्देश दिए गए है। उनसे गांव में हर कैंसर मरीज की जानकारी करने एवं घर-घर संपर्क कर मरीजों की जानकरी जुटाने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही गांव के जलश्रोत की जानकारी करने को कहा गया है। ताकि पता किया जा सके कि कहीं पानी में तो कोई खराबी नहीं है। वहीं गांव के लोगों के खाने-पीने से लेकर हर आदत का पता करने के निर्देश दिए गए है।


बनाई टीम, तीन दिन होगी जांच
वहीं बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत ने बताया कि सीएमएचओ के निर्देशन पर टीम का गठन किया गया है। इसमें एक डॉक्टर, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। यह टीम सप्ताह में तीन दिन गांव जाकर हर एक परिवार का सर्वे करेंगी। पूरे गांव की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के बारे में जो जानकारी मिली है, उससे पता चला है कि यहां पर हालत गंभीर है।