9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पति-पत्नी में जमकर मारपीट

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, थाने पहुंचा मामला

2 min read
Google source verification
fierce_fight_between_husband_and_wife.png

निवाड़ी. शहर में बीच सड़क पर पति पत्नी के बीच चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा को देख जाम लग गया। इस बीच पुलिस भी तमाशाबीन बनी रही। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर बस स्टैंड पर हुए इस हंगामे को देखने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवार के बीच हुई लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पति-पत्नी आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनके बच्चे माता पिता को शांत करने में जुटे हुए हैं। वीडियो में लड़ रहे दोनों पति-पत्नी बाजार में ही दुकान चलाते हैं। दोनों को लड़ता देख लोग तमाशबीन बने रहे और इस हाई वोल्टेज ड्रामे को रोकने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। यह वीडियो निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के मुख्य बस स्टैंड का बताया जा है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपत्ति पहले भी इसी तरह लड़ चुके हैं। दोनों के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद होता है और फिर लड़ते लड़ते दोनों सड़क पर आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना के बाद आईआरसीटी ने बदली टिकट रिजर्वेशन की व्यवस्था

पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे का देखें वीडियो...

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है। तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच लडाई हुई थी, इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और यह तेजी से वायरल हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख स्थानीय लोग समझाइस देने आए तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से पूछा गया तो पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल ने कहा कि घटना तीन दिन पहले की है पृथ्वीपुर के बस स्टैंड पर विवाद हुआ था। घटना के महिला पुलिस थाने पहुंची थी और पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में मामला पारिवारिक होने के चलते दोनों के बीच सुलह हो गई। पुलिस ने दोनों को समझाइस देकर बापस भेज दिया था।