जतारा, टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ वन रेंज के वैदपुर, चंदपुरा, लारखुर्द, हरपुरा, शिवपुरा और भडरा के जंगल में खड़े विभिन्न प्रकार के पेड़ों पर कुल्हाडी चलाई जा रही है।
टीकमगढ़. जतारा, टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ वन रेंज के वैदपुर, चंदपुरा, लारखुर्द, हरपुरा, शिवपुरा और भडरा के जंगल में खड़े विभिन्न प्रकार के पेड़ों पर कुल्हाडी चलाई जा रही है। यह कुल्हाड़ी खेत बनाने के लिए चलाई जा रही है। जिसमें हजारों पेड़ों को काट दिया गया है। वहीं वन विभाग द्वारा पर्यावरण संतुलन के लिए पौध रोपण करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए कई संगठन और समाजसेवी अभियान चला रहे है।
पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वन विभाग, जिला प्रशासन, समाजसेवी और कई संगठन पौध रोपण का अभियान चला रहे है। वहीं जतारा वन रेंज के जंगलों में खेत बनाने के लिए कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। जिसकी खबर वन रेंज के कर्मचारियों और अधिकारियों को नहीं है। ऐसे ही कार्य चलता रहा तो धीरे-धीरे जंगलों में खड़े छोटे बड़े पेड़ पौधें खत्म हो जाएंगे। उसके बाद आपपास के किसानों और दबंगों द्वारा कब्जा करके खेती की जाएगी।
जंगलों को हरा भरा करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। करोडों रुपए खर्च करके हजारों लाखों पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही जंगलों में खड़े पेड़ों की सुरक्षा की जा रही है लेकिन वन विभाग की लापरवाही के कारण रात दिन जंगलों में कुल्हाड़ी चल रही है। सूचना पर कटाई को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जंगल कटाई वीडियो
जतारा वन रेंज के वैदपुर, चंदपुरा, लारखुर्द, हरपुरा, शिवपुरा और भडरा के साथ अन्य गांव के वन क्षेत्रों में खड़े पेड़ों कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हजारों पेड़ों की कटाई की गई है। जंगल काटकर मैदान बना दिया है। यह वीडियों में दिखाई दे रहा है। उसके बाद भी वन रेंज का प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
पनयाराखेरा बीट पर चली कुल्हाड़ी
ग्रामीणों ने बताया कि पनयारा खेरा बीट के वैदपुर जंगल चंद्रपुरा नदी के पास सैकड़ों एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया है। इसके साथ ही रामगढ़ गांव के पास भी कटाई की जा रही है। जिसकी सूचना वन रक्षक और रेजर को सूचना दी गई। उसके बाद भी कटाई रोकने के लिए कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा है। उसके बाद ग्रामीणों ने कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।
इनका कहना
मुझे इस मामले की जानकारी अभी मिली है और हमने तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को जांच करने टीम का गठन किया जाएगा। उसके बाद जंगल भेजा जाएगा। भी व्यक्ति जंगलों की कटाई कर रहा है या फिर करवाई जा रही है। उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर शिशुपाल अहिरवार, रेंजर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा।