
टीकमगढ़. सुबह का समय था, घर में सभी अपने अपने काम में लगे थे, क्योंकि वही समय किसी के स्कूल जाने का होता है, तो कोई काम पर जाता है, ऐसे में खाना बनाते बनाते अचानक गैस सिलेंडर से आग भपक गई, जिसे बुझाने के लिए पति-पत्नी ने मिलकर काफी कोशिश की, लेकिन आग बुझाने की जगह विकराल रूप धारण करती गई, देखते ही देखते आग के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, ऐेसे में आग के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चे भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
मध्यप्रदेश के जिले टीकमगढ़ के सैलसागर स्थित बधान मोहल्ले में सोमवार सुबह एक भीषण हादसा होते-होते बच गया, क्योंकि खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर से आग भपक गई थी। इस आग के कारण चार लोग घायल हो गए। जिसमें पति-पत्नी और दो मासूम बच्चें शामिल है। घटना में घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :
चीखने की आवाज सुनकर दौड़े लोग
आग के कारण झुलसे पति-पत्नी और बच्चों की चीखने की आवाज सुनकर लोग बचाने के लिए दौड़े तो वे भी आग को देखकर हैरान रह गए, क्योंकि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सिलेंडर से आग लगने से अंदर का पूरा सामान जल रहा था। वहीं घर में रहने वाले पति-पत्नी आग बुझाने का प्रयास करते हुए झुलस रहे थे। साथ ही बच्चें भी इस आग की चपेट में आ रहे थे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मदद कर इन चारों को बाहर निकाला और फायर बिग्रेड को सूचना दी। तत्काल ही लोगों ने इन चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Published on:
10 Jul 2023 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
