टीकमगढ़

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का ‘अपमान’, भाषण के लिए समय कम मिला तो…

MP News: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को भरे मंच पर भाषण देने से रोक दिया गया। जिससे वह नाराज हो गए।

2 min read
Jun 29, 2025
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को अपमान सहना पड़ गया। दरअसल, जब वह मंच पर भाषण दे रहे थे। तभी उन्हें दो मिनट बाद ही रोक दिया गया। पाल समाज के अध्यक्ष ने भाषण के दौरान वीरेंद्र खटीक को टोक दिया। जिसके बाद नाराज होकर मंच से उतरने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में आयोजित कार्यक्रम हुआ था। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव निर्धारित समय से 1 घंटे लेट पहुंचे थे।



केंद्रीय मंत्री खटीक को भाषण देने से रोका


सीएम डॉ मोहन यादव के भाषण में देर न हो इसके लिए मंच का संचालन तेजी से किया गया। समय की कमी के कारण जनप्रतिनिधियों को बोलने का पूरा मौका नहीं मिला। इसी बीच केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक भी भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे। तभी मंच का संचालन कर रहे पाल समाज के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने उन्हें रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। जिसके कारण केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक नाराज हो गए और अपनी सीट की ओर जाने लगे। इसी दौरान शैतान सिंह उनके पीछे दौड़े और हाथ पकड़कर वापस लाने की कोशिश की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को पगड़ी भी पहनाने की कोशिश की। मगर, केंद्रीय मंत्री ने मना कर दिया।

इशारे के खटीक इतना खफा हुए कि वह कार्यक्रम से जाने लगे। जिसे देखते हुए पाल समाज के अध्यक्ष ने वीरेंद्र खटीक से मंच पर ही माफी मांगने लगे। मंच पर केंद्रीय मंत्री कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दो मिनट तक भाषण दिया और कार्यक्रम से निकल गए।




शैतान सिंह ने वीरेंद्र खटीक को बताया बड़ा भाई


मामला बिगड़ता देख शैतान सिंह पाल ने स्पष्ट किया कि वह सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का मंच से सम्मान करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र खटीक तो उनके भाई जैसे हैं।

Updated on:
29 Jun 2025 02:11 pm
Published on:
29 Jun 2025 02:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर