4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस -फाइलेरिया की दवाओं का किया वितरण

सीएमएचओ ने फाइलेरिया की दवाओं का किया वितरण

less than 1 minute read
Google source verification
National Filariya Day - Distribution of Phylleria Medicines

National Filariya Day - Distribution of Phylleria Medicines

टीकमगढ़. राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही भोपल से आए डॉ. प्रवीण कुमार मौजूद रहे। २७ फरवरी को फाइलेरिया दिवस मनाए जाने को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीईसी और एल्बेंडाजॉल की गोलियाँ वितरण की गई ।
फाइलेरिया की रोकथाम के संबंध में जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ एम के माहौरद्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही फ ाइलेरिया दवा का वितरण किया गया। सीएमएचओ डॉ. वर्षा राय ने इसके बचाव और दवा के बारे में जानकारी दी। फाइलेरिया रोग बुचेरिया ब्रेम्फ ोफ्टाई नामक एक परजीवी से होता है। यह रोग मादा क्यूलेक्स फ टीगंस मच्छर के काटने से फैलता है। जिससे यह परजीवी खून में प्रवेश करने के बाद लिम्फेटिक सिस्टम में आकर उसे ब्लॉक कर देता है। इससे मनुष्य के हाथ, पैर सहित अन्य प्रभावी अंगों में सुजन आने लगती है। अधिक उम्र के लोगों को फाइलेरिया की बीमारी से बचाने के लिए डीईसी एवं एलबेंडाजॉल की निश्चित खुराक का सेवन कराना बेहद जरूरी होता है।
सीएमएचओ डॉ राय ने बताया कि प्रदेश में फ ायलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान में टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दतिया और कटनी जिलों में सामूहिक दवा खिलाई जा रही है। इस दिन दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती माताओं और गंभीर बीमार रोगियों को छोड़कर संबंधित जिलों की सभी आबादी को आयु के अनुसार निर्धारित मात्रा में गोलियो का वितरण किया जा रहा है।