2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Impact खबर के बाद जागे अधिकारी, जल्द बनेगा स्टेडियम

चंदेरा के स्टेडियम का आधा काम कर भागने वाली कंपनी को विभाग ने ब्लैक लिस्टिड कर दिया है।

2 min read
Google source verification
news inpact Blacklisted Company

Blacklisted Company

टीकमगढ़. चंदेरा के स्टेडियम का आधा काम कर भागने वाली कंपनी को विभाग ने ब्लैक लिस्टिड कर दिया है। विभाग ने जल्द ही इसका दोबार टेंडर निकाल कर काम प्रारंभ कराने की बात कहीं है। विदित हो कि युवाओं को खेल के लिए अच्छा ग्राउण्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा गांव में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था। इसका आधा काम कर कंपनी भाग गईथी। इसकी खबर पत्रिका ने 6 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गईथी।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए एक सर्वसुविधा युक्त मैदान हो, इसके लिए शासन ने गांव में 6 4 लाख 35 हजार रूपए की लागत से स्टेडियम स्वीकृत किया था। यह काम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराया जा रहा था। मई 2016 में इस स्टेडियम का काम प्रारंभ किया गया था। इस काम को 12 माह में पूरा किया जाना था। लेकिन कंपनी द्वारा स्टेडियम का निर्माण भर किया गया। शेष काम छोड़कर कंपनी भाग गईथी। लगभग 6 माह से अधूरे पड़े इस स्टेडियम पर विभाग का कोई ध्यान नही था। वहीं 6 0 लाख रूपए की राशि व्यय होने के बाद भी क्षेत्र के युवाओं को इस स्टेडियम का कोई फायदा नही मिल रहा था।

पत्रिका ने उठाया था मामला: 6 0 लाख रूपए खर्च करने के बाद भी युवाओं को इसका लाभ न मिलने एवं विभाग का इस पर कोई ध्यान न होने पर पत्रिका ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। पत्रिका ने अपने 6 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद विभाग इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया है। विभाग के उपयंत्री कालीचरण राजपूत ने बताया कि विभाग ने निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिटिस्ड कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका दूसरा टेंडर निकाल कर स्टेडियम के शेष काम को पूरा कराया जाएगा। जल्द ही यह स्टेडियम युवाओं के खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।

Story Loader