29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब श्रीराम राजा की आरती को सोशल मीडिया पर लाइव करने की तैयारी

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 3 Mar 2025, 4:21 PM IST

ओरछा: ओरछा में विराजे श्रीराम राजा सरकार।

ओरछा: ओरछा में विराजे श्रीराम राजा सरकार।

डीएटीटीसी की बैठक में आया प्रस्ताव, धर्म गुरुओं से बात कर होगा अमल

ओरछा. अब लोग घर बैठकर श्रीराम राजा सरकार की आरती देख सकेंगे। इसे सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीटीसी) की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया है। इस मामले में धर्म गुरुओं, पुजारियों एवं वरिष्ठजनों से संपर्क कर योजना को अमल में लाने की बात कही गई है।
राम राजा सरकार की आरती को लाइव करने के लिए कई सालों से चर्चाएं होती आ रही हैं। अब इसे विधिवत बैठक में रखा गया है।

ओरछा में हुई इस बैठक में श्रीराम राजा मंदिर की आरती का सोशल मीडिया पर लाइव करने का प्रस्ताव डाला गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को अमल में आने से पूर्व सभी की सलाह देने की बात कही गई है। विदित हो कि ओरछा में भगवान श्रीराम राजा सरकार के आने के बाद से ही परंपरा है कि उनकी फोटो नहीं खींची जाती है। ऐसे में पूर्व में यहां पर भगवान के दर्शन के लिए बाहर एलईडी लगाई गई थी, जिन्हें निकाल दिया गया है। इस योजना को अमल में लाने की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन देखने वाले तहसील को सौंपी गई है।


परंपरा और श्रद्धालुओं का रखा जाएगा ख्याल


इस मामले में तहसीलदार सुमित गुर्जर का कहना है कि इस योजना को अमल में आने के पूर्व सभी का मत समझा जाएगा। उनका कहना था कि ओरछा की परंपरा बनी रहे और दूर-दराज के श्रद्धालुओं को इसका लाभ भी मिले इसके लिए कुछ रास्ता निकाला जाएगा। उनका कहना था कि आरती में भगवान को न दिखाते हुए श्रद्धालुओं को सशस्त्र सलामी, यहां पर बजने वाले शंख, झालर और श्रद्धालुओं को दिखाने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके लिए सभी के सुझाव के अनुसार काम किया जाएगा।

मनाया जाएगा ओरछा महोत्सव


इसके साथ ही बैठक में तीन दिवसीय ओरछा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के सहायक यंत्री को दी है। वह पूरा प्रस्ताव बनाकर समिति के सचिव के पास रखेंगे।