29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रफ्तार ने ली जान : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर

-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी-हादसे में चार मजदूरों की मौत-सेंदरी थाना क्षेत्र के कुढ़ार पंचायत क्षेत्र में हुआ हादसा-मरने वालों में एक युवक की चार माह पहे हुई थी शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jun 2022, 12:41 PM IST

News

रफ्तार ने ली जान : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर

टीकमगढ़/निवाड़ी. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से सटे निवाड़ी जिले के सेंदरी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कुडार के पास मंगलवार देर रात मजदूरों से भरी लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया था। उस हादसों में ६ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जहां घटना स्थल पर राजेंद्र पुत्र मुन्नालाल, भज्जू उर्फ घनश्याम कुशवाहा की मौत हो गई।


हादसे के बाद आनन-फानन में घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान महेंद्र पुत्र ग्यासी नामदेव और लल्ला पुत्र छोटे लाल रजक की मौत हो गई। हादसें में चार मजदूरों की मौत होना बताया जा रहा है। मरने वालों में से एक युवक की चार माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- पाइपलाइन बिछाते समय जमीन में धंसे दो मजदूर, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर


मजदूरी कर लौट रहे थे हादसे का शिकार हुए लोग

कुढार गांव के राजेंद्र, भज्जू उर्फ घनश्याम कुशवाहा, रिंकू, विनोद, हरिशंकर, महेंद नामदेव, छोटेलाल रजक, तुलसी, दीपक, छोट गोपाल सहित कई ग्रामीण गरौठा स्थित सुशील स्टोन क्रेशर पर मजदूरी करते हैं। सभी मजदूरों को लेने और छोड़ने के लिए क्रेशर संचालक की ओर से एक एक लोडिंग वाहन आता था। बताया जा रहा है रोज की तरह मजदूरी करने के बाद सभी मजदूर लोडिंग वाहन से वापस अपने-अपने घर आ रहे थे।


तेज रफ्तार ने ली जान!

वाहन चालक द्वारा तेज गति गांव आ रहा था, उसी दौरान वाहन अनियत्रिंत होकर पलट गया। जहां घटना स्थल पर दो की मौत हो गई। इसके बाद उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दो ओर मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के समय दो मजदूरों के शवों को निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।