4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी के विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जा सकते हैं जेल

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी के एक विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

2 min read
Google source verification
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी के विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जा सकते हैं जेल

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी के विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जा सकते हैं जेल

ओरछा / निवाड़ी. समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी के एक विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हो गई है, बताया जा रहा है कि जिन धाराओं में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है, उसमें दोष सिद्ध होने पर जेल भी हो सकती है। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं गरौठा विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ चल रही जांच में वह 23 करोड़ रुपए का हिसाब नहीं दे सके है। ऐसे में सतर्कता अधिष्ठान विभाग ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

सतर्कता विभाग अधिष्ठान झांसी के निरीक्षक शम्भू तिवारी द्वारा दर्ज की गई शिकायत में बताया गया है कि दीपनारायण सिंह यादव निवासी बुडावली हाल निवासी शिवाजी नगर झांसी दो बार विधायक रह चुके हैं। इस दौैरान उन्होंने अवैध कार्य के द्वारा बेमानी संपत्ति एकत्रित की है। इस पर शासन के निर्देश पर खुली जांच कराई गई। सतर्कता अधिष्ठान विभाग की जांच में सामने आया है कि दीपनारायण सिंह यादव को वैध स्रोतों से कुल 14 करोड़ 30 लाख 31 हजार 444 रुपए की आय अर्जित की गई है। जबकि उनके द्वारा व्यय 37 करोड़ 32 लाख 55 हजार 844 रुपया बताया गया। आय से अधिक व्यय किए गए 23 करोड़ 2 लाख 24 हजार 400 के बारे में जब उनसे जानकारी मांगी गई तो वह संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सके। इस पर उनके खिलाफ सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : एमपी के इस गांव से पूरे देश में सप्लाय हो रहे हथियार, इस जिले में है हथियारों की मंडी

पत्नी भी रही है विधायक

विदित हो कि गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव निवाड़ी जिले की निवाड़ी विधानसभा से विधायक रही है। मीरा यादव के रुप में निवाड़ी विधानसभा को पहली महिला विधायक मिली थी। उनकी ही पत्नी ने भाजपा के विधायक प्रत्याशी अनिल जैन को चुनाव में शिकस्त दी थी। इसके बाद वह अगला चुनाव हार गई थी। उस समय उनके द्वारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बेटियों के विवाह कराकर हेलीकॉप्टर से उनकी विदाई कर सुर्खियां बटोरी गई थी।

Story Loader