4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नपा ने अवैध नल कनेक्शनों को काट कर कार्रवाई किए जाने की दी चेतावनी

नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में अवैध नल कनेक्शनों को संचालित किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें आए दिन सीएम हेल्पलाइन और नपा में की जा रही है।

2 min read
Google source verification
 Recovery amount of consumer tap connections

Recovery amount of consumer tap connections


टीकमगढ़.नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में अवैध नल कनेक्शनों को संचालित किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें आए दिन सीएम हेल्पलाइन और नपा में की जा रही है। इसके साथ ही नलों की बकाया राशि की वसूली न होने के कारण नपा ने वार्ड १ और २ में अवैध नल कनेक्शनों को काटने और उपभोक्ताओं से वसूली करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगरपालिका क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों को काटने और नल कनेक्शन उपभोक्ताओं से बकाया राशि को वसूलने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा वार्ड १ और २ में अवैध नलों की जांच शुरू कर दी है। जिसमें ८० अवैध नल कनेक्शनों को बंद किया गया है। इसके साथ समय पर नलों के बिलों को जमा करने और ब्यर्थ पानी न बहाने की हिदायत दी गई है। इसके साथ यह अभियान १ से २७ वार्ड तक चलाया जाएगा।
अवैध कनेक्शनों को काटने के साथ वसूली जा रही राशि
नपा कर्मचारी महेंद्र बंशकार ने बताया कि नगर के वार्ड १, २ और भुवनेश्वरी माता वार्ड में अवैध कनेक्शनों की जांच की गई। जिसमें ८० से अधिक अवैध कनेक्शनों को बंद किया गया। इसके साथ ही कार्रवाई करने की समझाइस दी गई। वहीं बकाया नल कनेक्शनधारियों से १ लाख २५ हजार रुपए की राशि को वसूला गया।


वैध नल कनेक्शनधारियों को नहीं मिलता था पानी
नगर पालिका क्षेत्र में सैकड़ों अवैध तरीके से नल कनेक्शनों संचालित किए जा रहे है। जिनके कारण वैध कनेक्शनधारियों को पानी मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही नपा कार्यालय में दर्जनों शिकायतें की जाती थी। अवैध नलों को बंद करने और उनपर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया गया। जिसमें महेंद्र बंशकार, श्रवण कुमार उपाध्याय, देवेंद्र सिंह बुंदेला, मुन्नालाल कुशवाहा और जयप्रकाश को शामिल किया गया। जिनके द्वारा जांच शुरू कर दी है।
खुली टोटी पर होगी कार्रवाई
टीम ने बताया कि अगर नल उपभोक्ताओं द्वारा टोटी को बंद नहीं किया गया तो ५०० रुपए जुर्माना भरने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उसके नलों को बंद करने की सिफारिश की जाएगी।