
Roads transferred to the puddle
टीकमगढ़. सड़क में गड्ढे तो गड्ढों की सड़क के नाम पर कभी प्रदेश में राजनीति हुआ करती थी। जिला मुख्यालय पर बारिश के पहले दौर के साथ ही सड़को पर गड्ढे आम हो गए है। नगर की मुख्य सड़क कही जाने वाली सिविल लाइन सड़क के हाल बेहाल है। यहां वाहन हिचकोले लेकर चल रहे हैं। वाहन चालकों को इससे परेशानी हो रही है। दुर्घटना का भी डर बना रहता है। इस सड़क से शहर के आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी आए दिन गुजरते रहते है, लेकिन गड्ढों को लेकर कोई पहल नहीं करता।
सिविल लाइन रोड पर सरकारी विश्राम गृह और नगरपालिका सीएमओ निवास के सामने ही गहरा गड्ढा है, लेकिन शायद वह भी अधिकारियो को नजर नही आता। प्रदेश में कुछ माह बाद नगरपालिका चुनाव होने वाले है, लेकिन आलम यह है कि सरकार बदलते ही नगरपालिका अध्यक्ष की ही नहीं सुनी जा रही है। उन्हें भी जनता की समस्याओ को लेकर पत्र लिखना पड़ रहा है। ऐसे में जनता अपनी समस्याओ को लेकर प्रशासन की ओर देख रहे है। अस्पताल चौक के साथ ही बंडा पुल के पास, पुष्पा स्कूल के पास, बौरी दरवाजा, पुरानी टेहरी, बानपुर रोड़, लक्कडखाना मोहल्ला की सड़क के साथ ही सांई मंदिर सड़क पर पर बने गड्ढे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।
कई बार गड्ढे भरने के बाद भी हाल बेहाल
सिविल लाइन निवासी अभय यादव,नीरज बिदुआ कहते है कि ठेकेदारो ने सप्लीमेंट्री और पेंचवर्क के नाम पर लाखों रुपए ठिकाने लगा दिए। सड़कें चाहे पीडब्ल्यूडी की हो या फिर नगरपालिका की सड़के ं हो,सभी के हाल बेहाल है। नगर की सिविल लाइन रोड पर प्रत्येक तीन माह में रोड उखडऩे का क्रम जारी रहता है। लोगो के द्वारा शिकायत करने या अखबार की सुर्खियां बनने पर गड्ढे हार दिए जाते है। लेकिन सामग्री की क्वालिटी इतनी घटिया होती है कि कुछ वाहनो के गुजरने के बाद फिर सड़क उखड जाती है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सप्लीमेंट्री के नाम पर दो से चार माह में सड़कों का पैंचवर्क करते हुए डामरीकरण किया जाता है। लेकिन यह पैंचवर्ग एक या दो माह में उखडऩे लगता है। कई जगहों पर तो सड़कें धसकने लगी है। ध्यान नहीं दिए जाने के कारण पैंचवर्क खत्म होते ही उखडऩा शुरू हो जाता है।
इन सड़कों पर बने गड्ढे
नगरपालिका क्षेत्र की देवकीनंदन कॉलोनी, सुभाषपुरम, भटनागर कॉलोनी,कोतवाली रोड़, झिरकी बगिया, चकरा रोड, मऊचुंगी लखौरा रोड़, ढोंगा सड़क,बौरी दरवाजा के साथ अन्य सड़कें भी खस्ताहाल बनी हुई है। इन गड्डों के कारण आए दिन राहगीरों को हादसों को शिकार होना पड़ रहा है।
मोड पर बना गड्ढ खतरनाक
सागर हाईवें समर्रा गांव घटिया के पास सड़क के बीच में बहुत गहरा गड्ढे बना हुआ है। इसके साथ ही झांसी के भगवंतपुरा और रानीपुरा तिगैला के पास अंधे मोड़ बने हुए है। वहां पर संकेत चिन्ह नहीं होने से आए दिए दुर्घटनाएं घटित हो रही है। नगर की समीपस्थ बानपुर वाया ललितपुर सड़क का पांच सालों में दो बार सड़क निर्माण के साथ आधा दर्जन से अधिक बार सड़क की मरम्मत हो गई है। इसके बाद भी खराब होती जा रही है।
नगरपालिका क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों की मरम्मत करवाने के लिए नगरपालिका सीएमओ को पत्र लिखा गया है। नगर में सफाई व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाओ के लिए भी पहल किए जाने के निर्देश दिए गए है।
लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, अध्यक्ष, नगरपालिका टीकमगढ़
बारिश में पानी निकासी के साथ ही सड़को के गड्ढे भरने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया गया है।
सौरभ कुमार सुमन, कलेक्टर, टीकमगढ़
Published on:
16 Jul 2019 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
