सम्मोहन एक ऐसी विद्या, जिसे पाकर दुनिया में किसी भी व्यक्ति को अपने वश में करने का दावा किया जाता है
टीकमगढ़. सम्मोहन एक ऐसी विद्या, जिसे पाकर दुनिया में किसी भी व्यक्ति को अपने वश में करने का दावा किया जाता है। वैसे तो इस विद्या को सीखने के अलग-अलग उपाय और मंत्र अलग-अलग पुस्तकों और गुरुओं द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन इसके नियमों का पालन करना सभी के वश की बात नहीं है। सम्मोहन शब्द आते ही अच्छे-अच्छे सोच में पड़ जाते है। इसीलिए इससे बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय भी लोग करते हुए नजर आते है। बुंदेलखंड क्षेत्र में सम्मोहन काफी हॉवी हैं। इसका शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं। इस बार फिर एक महिला सम्मोहन का शिकार हुई है। एक छोटे से डिब्बे में देखने के बाद महिला युवकों द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने लगती है। जैसा सम्मोहित करने वाले कहते जाते है, महिला करती जाती है। तब वह सम्मोहित से बाहर आती है तो खुद को लुटा हुआ महसूस करती है।
मप्र के टीमकगढ़ जिले में महिला को सम्मोहित कर उसके साथ वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत महिला द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। सम्मोहन की शिकार हुई इस महिला का कहना है कि थोड़ी देर दो अजनबी युवकों से बात करने के बाद जैसे ही उसने ने एक डिब्बे में देखा उसके बाद उसे खुद नहीं पता की वह क्या करती रही। जब सम्मोहन से बाहर निकली तक खुद को लुटा महसूस किया। मामले की रिकॉर्डिंग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि अभी तक ऐसे कोई भी वीडियो सामने नहीं आ सके है।
यह है पूरा मामला
टीमकगढ़ शहर के बीचों बीच स्टेट बैंक से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर एक महिला को सम्मोहित कर दिनदहाड़े ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला का दावा है कि दो युवकों द्वारा उसे सम्मोहित कर इस घटना को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े घटित हुई यह वारदात उस मार्ग के कई सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ निवासी ज्योति पत्नि मुकेश कोरी (28 ) अपने मामा रमेश कोरी निवासी बडापुरा कुरयाना के पास सुबह 9 बजे के लगभग आई थी। ज्योति की मां सागर से टीकमगढ़ अपने भाई के यहां आई थी। इसीलिए उन्होंने ज्योति को भी टीकमगढ़ बुला लिया। सुबह 9 बजे ज्योति टीकमगढ़ पहुंची। दोपहर 12 बजे के लगभग ज्योति अपनी जेठानी की लड़की को लेकर बाजार में खरीददारी करने गई थी।
दो अजनबी के फेर में पडऩा पहली गलती
बाजार से वापस आते समय दोपहर 12.30 बजे के लगभग स्टेट बैंक चौराहे से कुछ पहले उसे दो युवक मिले। ज्योति को मिले दो अज्ञात युवकों ने खुद को एक दूसरे से अंजान बताया, लेकिन दूसरे युवक ने परेशान होने की बात कही। साथ ही ज्योति को बहन का संबोधन किया। पहले युवक ने यह भी बताया कि लगता है कि दूसरा युवक कहीं से भाग कर आया है और उसके पास पांच लाख रूपए भी हैं। उसकी कुछ मदद भी करना है। ज्योति ने कुछ मदद देने की बात कही। इस बीच वह चलते-चलते स्टेट बैंक की बगल वाही गली में पहुंच गए। इसके बाद दोपहर भर ज्योति युवकों के बताए गए इशारों पर नाचती रही।
छोटे से डिब्बे में क्या है रहस्य
ज्योति के अनुसार दूसरे युवक को परेशान बता रहे युवक ने अपनी जेब से एक छोटा सा डिब्बा निकाला और उसे खोलकर ज्योति को दिखाया, उस डिब्बे में देखते ही ज्योति अचेता सी हो गई और उसे कुछ याद नहीं रहा। इस सम्मोहन विधि से ज्योति को सम्मोहित कर लिया यगा। इसके बाद ज्योति को जहां भी युवक ले गए वह जाती रही। ज्योति के अनुसार सम्मोहन के दौरान ही उक्त युवकों ने उससे दो तोले का मंगलसूत्र, 2 तोले के कंगन एवं सवा तोला की चैन अलग-अलग स्थानों से ले ली। खास बात यह है कि सम्मोहित हो चुकी ज्योति ने खुद अपने हाथों से उतारकर यह जेबर उन युवकों को दिए है। यह बात ज्योति ने कुछ-कुछ याद की बात करते हुए बताई है। ज्योति के अनुसार जब वह युवक चले गए तो उसकी चेतना वापस लौटी और उसने अपने साथ हुई इस ठगी की जानकारी परिजनों एवं अन्य लोगों को दी। घटना के संबंध में टीआई कोतवाली नवल आर्य ने बताया कि महिला द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। यह ठगी का मामला है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 का मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
****************