
सावन सोमवार- 1 लाख श्रद्धालु करेंगे कुंडेश्वर महादेव के दर्शन, सुबह 4 बजे से लग रही लाइन
टीकमगढ़. सावन के पहले सोमवार को प्रदेशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, ऐसे में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित कुंडेश्वर महादेव में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां अलसुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना और अभिषेक के लिए आने लगे, ऐसे में सुबह 11 बजे तक ही 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, उम्मीद की जा रही है कि यहां शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु कुंडेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे।
सावन सोमवार पर शिवधाम कुंडेश्वर में आस्था का सैलाव देखने को मिला। सोमवार अल सुबह 4 बजे से ही यहां पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रबंधन की माने तो सुबह 11 बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन अभिषेक कर लिए थेे। उन्होंने बताया कि आज देर रात तक मंदिर खुला रहेगा और भक्त भोलेनाथ के दर्शन आराम से कर सकेंगे। शाम को महाआरती भी होगी और प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।
स्वयं भू भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है, यही कारण है कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर दर्शन व्यवस्था तक पूरी रूपरेखा पहले ही बना ली थी, उसी अनुसार सुबह से ही व्यवस्था शुरू हो गई, इस कारण श्रद्धालु आराम से लाइन में लगकर भोलेनाथ के दर्शन करते नजर आए।
मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का सुबह 4 बजे रूद्राभिषेक किया और इसके बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का आना बराबर जारी है और एक जैसी भीड़ बनी हुई है। उनका कहना था कि अनुमान के मुताबित 11 बजे तक 30 हजार के लगभग श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और लाइन बराबर लगी हुई थी। उनका कहना था कि शाम तक 80 हजार से एक लाख श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।
यह रही व्यवस्थाएं
शिवधाम में आने वाले श्रद्धालुओं के पूर्व अनुमान के मुताबित मंदिर प्रबंधन ने यहां पर सीढिय़ों के पास से ही रैलिंग लगाकर पुरूष और महिला श्रद्धालुओं के दर्शन की पृथक-पृथक व्यवस्था कर दी थी। यहां पर लगभग 200 मीटर लंबी रैलिंग को घुमाकर लगाया था। साथ ही महिला एवं पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किए गए थे। दर्शन करने का सिलसिला लगातार जारी बना हुआ था।
Updated on:
10 Jul 2023 03:49 pm
Published on:
10 Jul 2023 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
