
Shortage of vehicles for door to door garbage collection, demands given several times, vehicles unable to reach all wards
टीममगढ़. नगरपालिका द्वारा शहर के २७ वार्डों से कचरा संग्रहण करने के लिए १५ ऑटो टे्रपर और ७ ट्रैक्टर ट्राली लगाई गई है, उसके बाद डोर-डोर टू कचरा संग्रहण करने में चूक होती रही है। कचरा वाहनों की संख्या बढ़ाने ने के लिए स्वच्छ विभाग कके कर्मचारियों द्वारा डिमांड भी भेजी गई है। उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी २७९ सफाई कर्मचारी, १५ ऑटो ट्रेपर और ७ ट्रैक्टरों को दी गई है लेकिन वार्डों की संख्या अधिक और वाहन की संख्या कम होने के कारण कचरा संग्रहण में देरी के साथ चूक हो रही है। जिसके कारण मकान मालिकों द्वारा घरों से निकलने वाला कचरा खाली प्लाट और सडक़ किनारे रखा जा रहा है। जिससे आवारा मवेशियों द्वारा उसे सडक़ों पर फैलाया जा रहा है।
१६ टन निकल रहा शहर का कचरा
शहर और वार्डों की सफाई में १६ टन के करीब कचरा निकल रहा है। जिससे प्रतिदिन कचरा प्लाट में रखा जा रहा है। कचरा एकत्रित करने के लिए नपा के पास २२ वाहन है। कई बार तो वाहन खराब हो जाते है। जिसके कारण सफाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कई बार तो दो-दो बार ले जाना पड़ रहा कचरा
शहर के सघन क्षेत्रों से कचरा वाहन को एक बार नहीं दो-दो बार कचरे को उठाना पड़ता है। वहां का कचरा बदबूदार भी होता है। कभी-कभी तो कचरा उठाते-उठाते दोपहर हो जाती है। करीब एक वर्ष से स्वच्छता की स्थिति खराब बनी है। जिसमें सबसे अधिक लापरवाही बताई जा रही है। जिससे सफाई व्यवस्था खराब हो गई है।
वार्डों में नहीं पहुंच पाते कचरा वाहन
नगरपालिका क्षेत्र में २७ वार्ड है। जिसमें १३ हजार से अधिक मकान निर्माण हो चुके है और ६ हजार के करीब खाली प्लाट पड़े है। इसके लिए नगरपालिका के पास ९ कचरा वाहन थे। उसके बाद १५ ऑटो ट्रेपर और ७ ट्रैक्टर ट्राली है। यहां की सफाई के लिए २७९ कर्मचारी तैनात किए गए है।
इनका कहना
नगरपालिका क्षेत्र में २७ वार्ड है। वहां से कचरा संग्रहण करने के लिए १५ ऑटो ट्रपर और ७ ट्रैक्टर ट्राली है। यह वाहन वार्डों के हिसाब से कम है। कचरा वाहनों को बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारी को कई बार डिमांड भेज चुके है। यह बात भी सही है कि कचरा वाहन वार्डों में नहीं पहुंच पाते है। यह स्थिति कचरा वाहन खराब होने पर बनती है।
राकेश बाल्मीक, हबालदार, नगरपालिका टीकमगढ़।
Published on:
04 Sept 2023 06:53 pm

बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
