24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों ने ही जला डाला छात्रों का भविष्य, पढ़ाने वाली किताबें जलाकर ताप लिए हाथ, वीडियो वायरल

MP News : ये हैरान कर देने वाला मामला जिले के अंतर्गत आने वाले करमौरा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जिसका खुलासा एक वीडियो से हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jan 2025, 4:12 PM IST

mp news

MP News : इन दिनों मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कई खुले इलाकों के हालत तो ऐसे भी हैं, जहां के लोग रात तो छोड़िए दिन में भी घरों से बाहर निकले की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। अकसर लोग घरों में रहकर या गर्म कपड़े पहनकर खुद को इस ठंड से बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इसी बीच सूबे के टीकमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों को पढ़ाने वाली किताबें जलाकर कोई और नहीं बल्कि शिक्षक ही हाथ तापते नजर आए।

ये हैरान कर देने वाला मामला जिले के अंतर्गत आने वाले करमौरा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जिसका खुलासा एक वीडियो से हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाई जाने वाली किताबों में ही आग लगानी शुरु कर दी। यही नहीं, आग जब अच्छी तरह से भड़क उठी तभी एकदम तसल्ली से बैठकर सभी हाथ तापने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

बच्चों को पढ़ाई जाने वाली किताबें जलाकर तापे हाथ

वायरल वीडियो ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर भी चिंता का विषय है। जानकारी के अनुसार, ये किताब बच्चों को पढ़ने के लिए दी जाने वाली थी। जिन्हें स्कूल के शिक्षक अपनी सर्दी मिटाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो से ही स्पष्ट होता है कि बच्चों को दी जाने वाली किताबों का सही तरीके से वितरण नहीं किया गया है।