4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक सप्ताह में उखड़ गया प्रधानमंत्री सडक़ का डामर

उखड़ गई डामरी करण वाली सडक़।

less than 1 minute read
Google source verification
उखड़ गई डामरी करण वाली सडक़।

उखड़ गई डामरी करण वाली सडक़।

डामर से अलग हुई गिट्टी पर फिसल रहे बाइक चालक

टीकमगढ़. मोहनगढ़ तिगैला से उत्तरी कारी तक प्रधानमंत्री योजना की सडक़ पर डामरी करण किया गया है। जो एक सप्ताह में उखड़ गया है। उस पर बिछाया गया डामर और गिट्टी अलग-अलग हो गई है। सडक़ पर निकली गिट्टी पर बाइक चालक फिसल रहे है। जिससे उन्हें चोटिल होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह पहले मोहनगढ़ तिगैला से उत्तरी कारी दो किमी तक सीसी और डामरी वाली सडक़ पर नया डामर निवाड़ी की एक कंपनी ने बगैर सील कोड से बिछाया गया है। सडक़ का जगह जगह डामर उखड़ चुका है, जिस पर से चलना मुश्किल हो रहा है। इसमें सबसे अधिक दुर्घटनाएं बाइक चालकों के साथ हो रही है। मामले की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी से की थी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बिखरने लगा सडक़ का डामर
कुछ साल पहले सडक़ डामरीकरण का डामर किया गया था। दोवारा उस पर डामर बिछाने का कार्य किया गया, लेकिन वह उखड़ कर बिखरने लगा है। आलम यह है कि अब नया डामर और गिट्टी तो पूरी तरह से उखड़ कर सडक़ पर फैल गई है। पुरानी डामर नजर आने लगे है।

मोहनगढ़ तिगैला पर मिले रामसिंह यादव और राजू अहिरवार ने बताया कि इसकी गिट्टियां सडक़ पर ही फैल गई है। जिससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को काफ ी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। लोग इन गिट्टियों के कारण गिरकर घायल भी हो रहे है।

इनका कहना
उत्तरी कारी तक की प्रधानमंत्री सडक़ को जल्द ही दिखवाता हूं। किस कंपनी द्वारा डामरीकरण किया गया है। इसकी जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
संदीप सिंह, जीएम प्रधानमंत्री सडक़ योजना टीकमगढ़।