
मिनी बस स्टैंड का स्थान।
चालू कराने के लिए नगर पालिका की बैठक में डाला जाएगा प्रस्ताव
टीकमगढ़. शहर की यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने और ऑटो को जगह देने पुरानी टेहरी के पास मिनी बस स्टैंड का कार्य शुरू हुआ था। जमीन को समतल कराने पुराव किया जाने लगा। जिसमें लाखों रुपए खर्च किए गए, फिर बंद हो गया। अब यह कार्य शुरू होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके लिए पार्षदों ने नपा के अधिकारियों को लिखित पत्र दिए है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी टेहरी और बाजार से नया बस स्टैंड की दूरी पांच किमी से अधिक है। पुरानी टेहरी, बाजार, ढोंगा के साथ अन्य स्थानों के लोगों को सागर और ललितपुर की ओर जाने वाली यात्री बसों में बैठने के लिए नया बस स्टैंड जाना पड़ता था। जहां पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए पुरानी टेहरी नेता सुभाषचंद बोस पार्क के सामने मिनी बस स्टैंड स्वीकृत किया गया। इसके लिए बजट पास किया गया। निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन बंद हो गया। अब यह कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
समतल करने किया गया पुराव
महेंद्र सागर तालाब पानी निकासी के लिए रास्ता बना है। उसके पास सरकारी जमीन खाली पड़ी थी। वहां पर नगरपालिका द्वारा मिनी बस स्टैंड की चर्चा वर्ष २०२१-२२ में की गई थी। जिसका पुराव कार्य २०२२ में शुरू हो गया था। लेकिन अब बंद पढ़ा है। उसे चालू कराने के लिए स्थानीय लोगों ने पार्षद के साथ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन मामले को लेक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इनका कहना
पुरानी टेहरी के पास मिनी बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब एक साल से यह कार्य बंद है। इसे चालू कराने के लिए नपा की बैठक में लिखित पत्र दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।
विनय कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि वार्ड एक नगरपालिका टीकमगढ़।
मिनी बस स्टैंड निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। उसका प्रस्ताव नगरपालिका की परिषद बैठक में डाला जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
अभिषेक खरे, पार्षद वार्ड २१, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका टीकमगढ़।
Published on:
13 Feb 2025 11:34 am

बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
