27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विस्फोट से उड़े तीन मकान, तीन की मौत, 6 घायल

डायनामाइट का विस्फोट, किसान घर कैसे आया विस्फोटक जांच जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 2 Aug 2017, 1:32 PM IST

Three houses, three killed in blast

Three houses, three killed in blast

टीकमगढ़.
ओरछा थाना क्षेत्र का लाड़पुरा बुधवार की सुबह 4 बजे भयंकर धमाका से दहल उठा। नींद से उठकर जब धमाके की दिशा में भागे तो वहां मंजर खौफनाक था, एक मकान पूरी तरह तो दो मकान धराशायी हो चुके थे, हृदय विदारक चीखों से पूरे गांव सदमें में आ गया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, पांच गंभीर घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


ओरछा थाना प्रभारी ने बताया कि नत्थू कुशवाहा निवासी लाडपुरा के मकान में बुधवार की सुबह 4 बजे धमाके से पूरा गांव दहल उठा। धमक इतनी तेज थी कि आसपास के मकान भी हिल गए। इस घटना में किसान नत्थू कुशवाहा की तत्काल मौत हो गई थी, सात परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई है। चार की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।


मौके पर पहुंचे तहसीलदार गुलाब सिंह के अनुसार धमाका डायनामाइट से हुआ प्रतीत हो रहा है, सिलेंडर नहीं मिला है। नत्थू सिंह का घर पूरी तरह तबाह हो चुका है, जबकि इससे लगे इसके परिजनों के दो घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पुलिस की एफएसल टीम जांच कर रही है।

गौरतलब है कि लाडपुरा गांव में सरपंच पद के लिए उपचुनाव चल रहा है, चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील गांव में विस्फोटक क्यों रखा था यह जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि नत्थू कुओं या खदानों में उपयोग के लिए डायनामाइट की बिक्री भी नहीं करता था, फिर उसके घर विस्फोटक क्यों पहुंचा और वह किस उद्देश्य से रखे हुए था यह जांच का विषय है।