27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मधुमक्खियों के हमले से दो दर्जन घायल, अंतिम संस्कार के समय हुई घटना

घायलो को कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती, धुंए से बेकाबू हुई मधुमक्खियां

2 min read
Google source verification
Two dozen injured due to bee attack

Two dozen injured due to bee attack

टीकमगढ़/बड़ागांव धसान. नगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो दर्जन लोग घायल हुए है। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर सभी का उपचार करने के बाद उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में कुछ घंटों के लिए भर्ती किया गया है।


शनिवार को नगर में निवास करने वाली 70 वर्षीय मुन्नी इटोरिया का निधन हो गया था। ऐसे में तमाम लोग उनकी अंत्येष्ठी में शामिल होने मुक्तिधाम पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहां पर 300 से 400 लोग शामिल हुए थे। इधर परिजनों ने अंतिम संस्कार शुरू किया और चिता को अग्नि दी तो कुछ ही देर में बड़ी संख्या में मधुमक्खियां यहां आ गई और उन्होंने लोगों को काटना शुरू कर दिया। ऐसे में यहां पर भगदड़ सी मच गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने काट दिया। इसमें कुछ लोगों पर ज्यादा असर होने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन सभी को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने सभी को लगे मधुमक्खियों के डंक निकाले और कुछ समय के लिए भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि मधुमक्खी का जहर कुछ देर असर करता है और फिर शांत हो जाता है। वहीं सभी को दवाएं भी दे दी गई है और सभी की हालत खतरे से बाहर है।

धुएं से उड़ी मधुमक्खियां
बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम पहुंचे लोग अंतेष्टी की तैयारियां कर रहे थे। वहीं अग्नि के लिए यहां पर कुछ लकडिय़ों में आ लगाई गई थी। ऐसे में इसका धुंआ निकल रहा था। यह धुंआ हवा के साथ पास ही पेड पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों तक पहुंच गया। ऐसे में खतरे को भांप कर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।


एक घंटे बाद हुआ संस्कार
बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले से यहां पर अफरा-तफरी मच गई और खुद को बचाने के लिए लोग यहां से भाग खड़े हुए। लगभग एक घंटे बाद मधुमक्खियों के शांत होने पर लोग दोबारा मुक्तिधाम पहुंचे और अंतेष्टी की गई।