2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछली पकडऩे गए दो युवक स्टाप डैम की पट्टी से फिसले, एक को बचाया और एक लपता

जामनी नदी में कन्हैया की खोज में प्रशासनिक टीम।

2 min read
Google source verification
जामनी नदी में कन्हैया की खोज में प्रशासनिक टीम।

जामनी नदी में कन्हैया की खोज में प्रशासनिक टीम।

युवक को खोजने एनडीआरफ की टीम पहुंची

टीकमगढ़. मोहनगढ़ थाना के गोरघाट जामनी नदी में मछली पकडऩे गए दो युवक स्टाप डैम की पट्टी से फिसल कर गिर गए थे। उसमें से एक युवक को डूबने से बचा लिया और दूसरा युवक लापता हो गया था। जिसका रेस्क्यू रविवार शाम ६ बजे से आज तक ग्रामीणों के साथ एनडीआरएफ टीम द्वारा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को मालपीथा गांव के कन्हैया आदिवासी २७ वर्ष और बलराम आदिवासी २५ वर्ष मछली पकडऩे के लिए जामनी नदी गोर घाट पर गए थे। वह दोनों दूसरी ओर मछली पकडऩे नदी के बीच बना स्टाप डैम की पट्टी के ऊपर से जा रहे थे। जब पट्टी पर आधा फीट पानी था। कुछ ही देर में डेढ फीट पानी बढ़ गया था। जिसके दबाव से वह दोनों बहाव की ओर गिर गए। चिल्लाने की आवाज पर मछली पकड़ रहे हिल्ला आदिवासी बचाने के लिए पहुंचा। उसकी पकड़ में बलराम आदिवासी आया। उसको बाहर निकालकर कन्हैया की खोज करने लगे। लेकिन वह कही नहीं मिला। जिसकी खोज अब तक की जा रही है। बताया गया कि कन्हैया आदिवासी को तैरना नहीं आता था।

परिजनों को दी सूचना, रात्रि १२ बजे तक किया रेस्क्यू
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम ५ बजे की घटना है। उसके डूबने की खबर परिजनों को दी। उसकी खोज में गांव के ५० से अधिक लोग गोरघाट पर पहुंच गए थे। उसके बाद ६ बजे मोहनगढ़ पुलिस पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के साथ रात्रि १२ बजे तक एक किमी तक रेस्क्यू किया, लेकिन उसका कही भी पता नहीं लगा।

सुबह फिर पहुुंची प्रशासनिक और एनडीआरएफ टीम
मालपीथा के कुष्णकांत तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह ६ बजे एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम गोरघाट पहुंची। उन्होंने जामनी नदी के स्टाप डैम और बहाव वाले एक किमी तक रेस्क्यू किया। उसका सुबह से शाम तक कोई पता नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह चार भाईयों में से एक है। इसकी शादी भी हो गई है और बच्चे भी है। उसकी खोज के लिए जतारा एसडीएम, मोहनगढ़ तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारी, सरपंच के साथ ग्रामीण जन पहुुंचे है।

Story Loader