4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत की ये एक्ट्रेस करना चाहती थी आत्महत्या, होली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, पूरा परिवार सदमे में

फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस का पूरा परिवार सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है....  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Mar 12, 2020

santu mukhopadhyay

santu mukhopadhyay

यशराज फिल्म्स की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में अभिनेता ( Sushant Singh Rajput ) सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकीं बंगाली अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ( Swastika Mukherjees ) पिछले 20 साल से मनोरंजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे वर्ष 2014 में यानी 6 साल पहले की आत्महत्या करना चाहती थीं। उन्होंने अपनी कलाई काटकर जान देने की कोशिश भी की थी, लेकिन बच गई थीं। हाल ही उन्होंने बड़े हर्षोल्लास से होली का त्योहार मनाया है। अब होली की खुशियों के बीच उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनके पिता और दिग्गज अभिनेता संतू मुखोपाध्याय ( santu mukhopadhyay ) का 69 वर्ष की उम्र में हुआ निधन हो गया। इससे उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

69 वर्ष के थे संतू मुखोपाध्याय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्तिका के पिता संतू मुखोपाध्याय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार शाम को उनका कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। अभिनेता को 'संसार सिमांते' और 'भालोबासा भालोबासा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं।

मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट
खबर है कि संतू मुखोपाध्याय का निधन कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ है। वे लंबे वक्त से कार्सिनोमा से पीड़ित थे और उन्हें 4 फरवरी को ब्लड शुगर और उच्च रक्तचाप की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी के आखिरी सप्ताह में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और घर लाया गया था। 69 वर्षीय अभिनेता अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें से एक अभिनेत्री स्वास्तिका है।

24 की उम्र में शुरू किया था फिल्मी कॅरियर
बता दें कि स्वास्तिका के पिता और अभिनेता संतू मुखोपाध्याय ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 24 साल की उम्र में निर्देशक तपन सिन्हा की फिल्म से की थी। वे छोटे पर्दे के भी जाने माने अभिनेता थे। आखिरी बार वे फिल्म 'संजभती' में दिखाई दिए थे।