15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रजनीकांत के बाद राजनीति में हुई थलापति विजय की एंट्री, बनाई खुद की पार्टी, जानें क्या रखा नाम

Thalapathy Vijay Entry In Politics: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। थलपति विजय ने अब फिल्मों के अलावा राजनीति में कदम रखा है।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 02, 2024

after_rajnikanth_thalapathy_vijay_entry_in_politics.jpg

Thalapathy Vijay Entry In Politics: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब थलापति विजय ने भी पॉलिटिक्स में एंट्री ले ली है। ऐसे में थलापति विजय के लिए ये पूरी तरह से एक नया आगाज होने वाला है। थलापति विजय ने किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं ज्वाइन किया है, बल्कि उन्होंने खुद अपनी अलग पॉलिटिकल पार्टी बनाई है। राजनीति में आने के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का भी ऐलान कर दिया है।

बनाई खुद की पार्टी
एक्टर विजय की इस नई पार्टी का नाम 'तमिलागा वेत्री कझगम' है। विजय ने अपने स्टेटमेंट में कहा-हम अपनी पार्टी 'तमिलागा वेत्री कझगम' को रजिस्टर करने के लिए आज चुनाव आयोग में आवेदन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य आने वाले 2026 विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है। साथ ही मौलिक राजनीतिक परिवर्तन लाना है, जो लोग चाहते हैं।

इन एक्टर्स ने भी की राजनीती में एंट्री
थलापति विजय से पहले साउथ के कई सितारों ने राजनीति में एंट्री की है। कई नामी सितारों ने अपनी पार्टी भी बनाई। साउथ इंडस्ट्री में चलन रहा है कि एक्टर्स, सफल अभिनय करियर के बाद राजनीति में एंट्री करते हैं। तमिल सिनेमा के दिग्गज स्टार रजिनीकांत और कमल हासन ने भी साउथ सिनेमा में सफलता हासिल करने के बाद राजनीति में धांसू एंट्री की थी। एक्टर विजय ने कुछ समय पहले ही राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। अपने फैंस क्लब के जरिए तमिलनाडु में एक्टर विजय पिछले कुछ अरसे से एक्टिव तरीके से समाज सेवा के काम में सक्रिय भी हैं।


यह भी पढ़ें: 22 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, 10 साल बाद कहा दुनिया को अलविदा