
bahubali actress anushka shetty net worth lifestyle expensive things
'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने ना सिर्फ फिल्मों में महारानी जैसी जिंदगी को जिया है बल्कि रियल लाइफ में भी वह किसी महारानी की तरह ही रहती हैं। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो अनुष्का 142 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं। उनकी सालाना इनकम लगभग 5 करोड़ रुपए है।
जानिए अनुष्का की लग्जरी लाइफस्टाइल..
'बाहुबली' की देवसेना उर्फ अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में 'भागमति' आई थी। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। इसके अलावा अनुष्का 'रुद्रमादेवी', 'मिर्ची' और 'अरुंधति' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
12 करोड़ के घर में विश्राम करती हैं अनुष्का
अगर बात करें अनुष्का शेट्टी के आलीशान घर की तो वह 12 करोड़ रुपए के कीमती घर में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं।
लग्जरी कारों की शौकीन हैं अनुष्का
अनुष्का शेट्टी के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी को उनके पिछले बर्थडे पर 12 लाख की कार गिफ्ट में मिली थी। अनुष्का के कार कलेक्शन में Toyota Corolla Altis है। इसकी कीमत 21 लाख रुपए है। अनुष्का के पास एक ओडी A6 है। इसकी कीमत लगभग 55.86 लाख रुपए है। उनकी ऑडी Q5 की कीमत लगभग 61.52 लाख रुपए है। ऑडी के अलावा अनुष्का के पास BMW 6 कार भी है। जो कि 66.50 लाख रुपए की है।
Updated on:
05 Feb 2019 10:01 am
Published on:
27 Jan 2019 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
