
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।इंटरनेट पर दोनों के कई वीडियो भी लगातार वायरल होते रहते हैं।हाल ही में इनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का हिट भोजपुरी गाना 'सजके सवरके' यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को अब तक ७० लाख बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल का यह गाना मुकद्दर फिल्म का है।ये गाना भोजपुरी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।
इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। बता दें इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।
Published on:
01 Oct 2019 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
