फिल्म में अश्लीलता पर बोले खेसारी:
फिल्म में अश्लीलता के सवाल पर खेसारी ने कहा, 'अगर आप इस फिल्म को देखेंगे तो दुनिया को बता सकेंगे कि भोजपुरी फिल्में भी अच्छी बनती हैं। बिना देखे अगर कोई सवाल करेंगे, तो उसका जवाब हम भी नहीं दे सकेंगे। मैं खुद बुरी फिल्में नहीं करता हूं।' उन्होंने कहा कि इस फिल्म को रत्नाकर कुमार, पराग पाटिल और पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी, जो मल्टीप्लेक्स में भी लगेगी।