
Kalpana patwari
जैसा की आप सभी जानते हैं कि सावन का महीना शुरू हो चुका है और शिव भक्त कांवड़ लेकर निकल पड़े हैं। बाबा भोले और बोल बम की गूंज हर जगह गूंज रही है ऐसे में भोजपुरी का एक पुराना पॉपुलर गीत काफी वायरल हो रहा है। इस गाने ने भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी को लोकप्रियता की बुलंदी पर पहुंचा दिया है। उनका ये सॉन्ग 'ऐ गणेश के पापा' साल 2003 में रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था।
सॉन्ग 'ऐ गणेश के पापा' को टी-सीरीज ने किया था रिलीज
कल्पना के इस भोजपुरी सॉन्ग 'ऐ गणेश के पापा' को टी-सीरीज ने रिलीज किया था और इसके रिलीज होते ही कल्पना का नाम पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में गूंज उठा उसके बाद तो इन्हें एक के बाद एक गाने एलबम गाने के लिए मिला। इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सावन और कांवड़ के इस माहौल में इस गाने को फिर से सुना जा रहा है। इस गाने के वीडियो में भोले शंकर को मां पार्वती भांग ना पिसने के लिए कह रही हैं और बाबा चिंतित नजर आने लगते हैं। इस गाने को बेहद शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है। बता दें कि इस गाने को कल्पना ने अपनी आवाज दी है। गौरतलब है कि कल्पना ने कजरी, सोहर, बिरहा गीत और कई फिल्मों के गाने गाए हैं।
कल्पना ने भोजपुरी संगीत को नई बुलंदियों पर पहुंचाया
भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी असम की रहने वाली लोक गायिका हैं और उन्होंने भोजपुरी संगीत को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा से संगीत की शिक्षा ली है। कल्पना ने भोजपुरी संगीत को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अश्लीलता से कोसों दूर जाकर खुद के साथ ही भोजपुरी संगीत को भी एक नये मुकाम पर पहुंचाया। बता दें कि कल्पना को 'भोजपुरी क्वीन' भी कहा जाता है। दिलचस्प यह है कि कल्पना 4 साल की उम्र से ही स्टेज परफॉर्म कर रही हैं।
Updated on:
01 Aug 2018 01:09 pm
Published on:
01 Aug 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
